दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह के चालीस मुक्तों की याद को समर्पित माघी मेले का आगाज हुआ। पहले दिन लाखों की संख्या में संगत उमड़ी। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
मुक्तसर में माघी मेला शुरू, पवित्र सरोवर में लाखों ने लगाई डुबकी
2 of 6
संगत ने ठंड और कोहरे के बावजूद रात से ही संगत ने दरबार साहिब पहुंच आस्था के पवित्र सरोवर में स्नान कर पुण्य-लाभ कमाना शुरू कर दिया। सुबह ओस और बूंदाबादी से कच्ची सड़कें कीचड़ से लथपथ हुई पड़ी थीं। इसके बावजूद वीरवार संगतों ने कीचड़ भरी सड़कों से होते आना शुरू कर दिया। देर शाम तक गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में स्नान का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
मुक्तसर में माघी मेला शुरू, पवित्र सरोवर में लाखों ने लगाई डुबकी
3 of 6
इसके बाद संगतों ने श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होकर चालीस मुक्तों को याद करते श्रद्धासुमन अर्पित किए। बाद में शहर के मलोट रोड पर लगे मनोरंजन मेले का आनंद उठाया। श्री दरबार साहिब के भाई महां सिंह दीवान हाल में मेला माघी को लेकर आयोजित भारी दीवान में विभिन्न रागी तथा ढ़ाडी जत्थों ने मनोहर कीर्तन किया।
मुक्तसर में माघी मेला शुरू, पवित्र सरोवर में लाखों ने लगाई डुबकी
4 of 6
गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में भी चले कीर्तन दरबार का संगतों ने भरपूर लुत्फ उठाया। माघी की पूर्व संध्या को गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब को जगमगाती लड़ियों और दरबार साहिब परिसर को रंग-बिरंगी झंडियों से सुंदर ढंग से सजाया गया था। इसके अलावा मुक्तसर के जगह जगह पर संगतों के लिए अटूट लंगर चल रहे हैं। विभिन्न समाजसेवी संस्थाएं और आम लोग पूरी तरह से संगतों की सेवा को समर्पित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
मुक्तसर में माघी मेला शुरू, पवित्र सरोवर में लाखों ने लगाई डुबकी
5 of 6
माघी मेले में विभिन्न प्रांतों से पहुंचे बड़ी संख्या में लोगों ने मेले की रौनक बढ़ाई। उसके बाद विभिन्न दलों की सियासी कान्फ्रेंसों में पहुंचकर नेताओं के भाषण भी सुने। दिनभर उमड़ी संगत ने मेले में खूब इंज्वाय किया। मेला मैदान में जहां बच्चे छोटे जहाज, रेलगाड़ी, कार, मोटरसाइकिल वाले झूले झूल रहे थे, वहीं नौजवान किश्तियों व अन्य बड़े झूलों का आनंद लेते नजर आए।
मुक्तसर में माघी मेला शुरू, पवित्र सरोवर में लाखों ने लगाई डुबकी
6 of 6
मेला ग्राउंड में बच्चों के मनोरंजन को नेहा सर्कस भी लगा हुआ है। वहां बच्चे खिंचे चले जा रहे हैं। मौत के कुएं पर भी सबसे ज्यादा भीड़ नजर आई। मलोट रोड पर लगी विभिन्न साजो-सामान और क्राकरी के सामान की स्टालों पर भी लोगों की भीड़ उमड़ी दिखाई दी। इस वजह से मलोट रोड पर भी मेले की भीड़ से यातायात प्रभावित हो रहा था।