पठानकोट में आज दूसरे दिन भी दहशत का माहौल बना हुआ है। एयरफोर्स स्टेशन में दो और आतंकियों के छिपे होने की खबर है। सेना उनकी तलाश में जुटी है। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
पठानकोट आतंकी हमले के दूसरे दिन भी दहशत, देखिए तस्वीरें
2 of 10
वहीं, आज जब सेना के जवान मारे गए आतंकियों के शव तलाश रहे थे तो वहां विस्फोटक सामग्री मिली। जिसे निष्क्रिय करते हुए एनएसजी के लेफ्टीनेंट कर्नल निरंजन शहीद हो गए। धमाके में एनएसजी के पाचं कमांडो घयाल हो गए।
विज्ञापन
पठानकोट आतंकी हमले के दूसरे दिन भी दहशत, देखिए तस्वीरें
3 of 10
डीआईजी (बॉर्डर) कुंवर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पठानकोट में तलाशी अभियान चल रहा है। एयरबेस में अब भी दो आतंकी छिपे हैं। सीआरपीएफ ने पूरे शहर को घेर लिया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।
पठानकोट आतंकी हमले के दूसरे दिन भी दहशत, देखिए तस्वीरें
4 of 10
हमले में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर और उसके भाई रऊफ के इशारे पर यह हमला हुआ। अजहर वही आतंकी है जिसे 17 साल पहले कंधार प्लेन हाईजैक केस में भारतीयों की रिहाई के बदले छोड़ा गया था।
विज्ञापन
पठानकोट आतंकी हमले के दूसरे दिन भी दहशत, देखिए तस्वीरें
5 of 10
गौरतलब है कि शनिवार को सवेरे तीन बजे सेना की वर्दी पहने पांच आतंकी पठानकोट के एयरफोर्स बेस कैंप घुसे। उसके बाद आर्मी और एनएसजी की टीम ने 17 घंटे तक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर पांच आतंकवादियों को मार गिराया। इस हमले में छह जवान भी शहीद हो गए और नौ जवानों समेत 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पठानकोट आतंकी हमले के दूसरे दिन भी दहशत, देखिए तस्वीरें
6 of 10
आतंकवादी करीब 20 किलोमीटर के दायरे में फैले एयरफोर्स स्टेशन में गांव धीरा की ओर से पिछली दीवार फांदकर अंदर घुसे थे। हमले के तुरंत बाद पठानकोट कैंट से ही आर्मी की टुकड़ी और एनएसजी की टीम को एयरफोर्स हेडक्वार्टर बुलाया गया और इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया।
विज्ञापन
पठानकोट आतंकी हमले के दूसरे दिन भी दहशत, देखिए तस्वीरें
7 of 10
बताया जा रहा है कि आतंकियों के लिए पठानकोट में टैक्सी का इंतजाम पाकिस्तानी नंबर से फोन करके किया गया था। आतंकवादी लगातार अपने पाकिस्तानी आकाओं से संपर्क में थे। आतंकवादियों ने हमले के लिए पहले एक टोयोटा इनोवा का इस्तेमाल किया था। यह पता चला है कि इसके ड्राइवर को पाकिस्तान से फोन किया गया था।
पठानकोट आतंकी हमले के दूसरे दिन भी दहशत, देखिए तस्वीरें
8 of 10
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद की तरफ से सुरक्षा बलों का मनोबल गिराने की साजिश की जा रही है। इसी कारण बार-बार हमला सिर्फ सुरक्षा बलों पर किया जा रहा है।
पठानकोट आतंकी हमले के दूसरे दिन भी दहशत, देखिए तस्वीरें
9 of 10
21 मार्च 2015 को पठानकोट-जम्मू हाईवे पर दो आत्मघाती आतंकवादियों ने आर्मी के कैंप पर हमला बोल दिया था। ठीक एक दिन पहले 20 मार्च को जेहादी आतंकवादियों ने एक जीप को छीनकर कठुआ पुलिस स्टेशन पर धावा बोलकर छह लोगों की हत्या कर दी थी।
पठानकोट आतंकी हमले के दूसरे दिन भी दहशत, देखिए तस्वीरें
10 of 10
आईबी के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों का एक मात्र मकसद सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों का मनोबल गिराना व दहशत पैदा करना है, इसलिए उनका टारगेट सिर्फ आर्म्ड फोर्स हैं, चाहे वह बीएसएफ हो, आर्मी हो या पुलिस।