ट्रेन ड्राइवर की बहादुरी को शत शत नमन, आखिरी पलों तक इमरजेंसी ब्रेक लगता रहा। अपनी जान चली गई, लेकिन कई महिलाओं के सुहाग बचा गया।
विज्ञापन
2 of 7
Train Accident
पैसेंजर ट्रेन पायलट विकास केपी (35) ने अपनी जान गंवाकर करवाचौथ पर्व पर ट्रेन में सवार उन सभी लोगों की जान बचाई जिनकी पत्नियां घर पर उनका बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। इंजन में से जब पायलट के शव को निकाला गया तो उसका हाथ इमरजेंसी ब्रेक पर था। रेल मंडल फिरोजपुर के डीआरएम विवेक कुमार ने भी पायलट की बहादुरी की सराहना की और कहा कि विकास ने बहादुरी का परिचय दिया है।
विज्ञापन
3 of 7
टक्कर ऐसी कि ट्रेन के इंजन में घुसा ट्राला
दर्दनाक हादसा पंजाब के फिरोजपुर में गांव चक्क सुखेरा स्थित रेलवे क्रॉसिंग लेबल पर रविवार सुबह हुआ। पैसेंजर ट्रेन नंबर-79971 और ट्रेनजिट मिक्सचर ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद ट्रेन का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक के परखचे उड़ गए। चालक विकास इंजन में ही बुरी तरह फंस गए और मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक का चालक छलांग लगाकर फरार हो गया।
4 of 7
टक्कर ऐसी कि ट्रेन के इंजन में घुसा ट्राला
मृतक की पहचान विकास केपी वासी गांव बैना जिला धमोली (बिहार) के तौर पर हुई है। रेल अधिकारियों का कहना है कि विकास की शादी कुछ समय पहले ही हुई है। कुछ दिन पहले ही विकास अपनी पत्नी को गांव बैना जिला धमोली बिहार छोड़कर आया था। विकास की एक चार माह की बच्ची है। वहीं जैसे ही हादसे की खबर विकास के घर पहुंची चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
5 of 7
टक्कर ऐसी कि ट्रेन के इंजन में घुसा ट्राला
ट्रेन के गार्ड विशाल मैथ्यू ने बताया कि ट्रेन पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई। फिर भी ट्रेन रेलवे क्रॉसिंग में फंसे ट्रक से टकरा गई। विकास चाहता तो इंजन से भी कूद सकता था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन की रफ्तार धीमी करता रहा और फिरोजपुर-फाजिल्का रेल सेक्शन के बीच पड़ते रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन ट्रैक पर बीचों बीच फंसे ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
6 of 7
Train Accident
ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि जब टक्कर हुई, ट्रेन में जबरदस्त झटका लगा। यात्रियों ने सोचा कहीं दो ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर तो नहीं हो गई। यात्री निर्मल देवी ने बताया कि जब झटका लगा तो उसका सिर अगली सीट पर जाकर लगा। झटका लगते ही ट्रेन रुक गई और यात्री नीचे कूदने लगे। उतरने पर पता चला कि चालक की मौत हो गई है, लेकिन कइयों की जान उसने बचा ली।
हादसे की सूचना मिलते ही रेल मंडल फिरोजपुर के डीआरएम विवेक कुमार, सेफ्टी, इंजीनियरिंग व ऑपरेटिंग विभाग के अधिकारी के अलावा जलालाबाद के एसडीएम पिरथी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। रेल अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच के लिए अधिकारियों की कमेटी गठित की जा रही है। जीआरचपी की तरफ से ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।