फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पापा, अब आपके साथ घर नहीं लौट पाऊंगी'...और बाप की आंखों के सामने ही दम तोड़ गई बेटी

Wed, 02 Jan 2019 10:44 AM IST
खुशबू गोयल दीपक शाही/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
1 of 7
लालड़ू में सड़क हादसा
पापा, मुझे माफ करना। अब आपके साथ घर नहीं जा पाऊंगी और इतना कहते ही बाप की आंखों के सामने बेटी दम तोड़ गई। पत्नी भी नहीं रही, पढ़ें एक पिता की आपबीती।
विज्ञापन

2 of 7
लालड़ू में सड़क हादसा
उस पिता के दिल पर क्या बीती होगी, नए साल के पहले दिन उसकी आंखों के सामने उसकी बड़ी बेटी और पत्नी तड़प तड़प कर दम तोड़ गई। वहीं दूसरी बेटी जिंदगी और मौत से जूझ रही हो। गाड़ी पर लगी खरोच देखने के लिए उतरे संजय को उनकी पत्नी की दुआओं ने तो बचा लिया, लेकिन दस मिनट के अंदर उनका वर्षों से संजोया परिवार सड़क पर तिनके की तरह बिखर गया। वह अब अपने आपको कोस रहे हैं कि काश पत्नी और बेटी को गाड़ी से बाहर निकलने से रोक लिया होता, तो वह उनके साथ होती।
विज्ञापन

3 of 7
लालड़ू में सड़क हादसा
मूलरूप से संजय पानीपत शहर के रहने वाले हैं। इस समय वह पंचकूला की पावर कालोनी में परिवार के साथ पिछले करीब पांच साल से रह रहे हैं। वह उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में बतौर उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। भाई के ऑफिस में रिटायरमेंट पार्टी का जश्न मनाकर कर कुरुक्षेत्र से लौटते समय दप्पर टोल प्लाजा के पास एक ट्राला और स्विफ्ट डिजायर टकराई। इन्हीं गाड़ियों के पीछे संजय की मारुति भी थी, संजय ने बैलेंस बनाकर गाड़ी निकालन की कोशिश की, लेकिन गाड़ी का फ्रंट डिजायर में टकरा गया।

4 of 7
लालड़ू में सड़क हादसा
गाड़ी पर पड़े डेंट को देखने के लिए वे बाहर निकले। वे दूसरी गाड़ी वाले से बात कर ही रहे थे कि उनकी पत्नी ने गाड़ी से आवाज दी, मैं भी बाहर आ रही हूं और संजय ने उन्हें बुला लिया। जैसे ही उन्होंने गाड़ी का गेट खोला और बाहर निकलने लगी, इतने में अंबाला चंडीगढ़ हाइवे पर आ रही एक मिनी बस ने उन्हें टक्कर मार दी और पत्नी वहीं गिर गई। खून से लथपथ अपनी पत्नी को सड़क पर तड़पते देखकर संजय डर गए। इतने में उनकी नजर गाड़ी में बैठी दोनों बेटियों पर पड़ी, लेकिन वह भी खून से सनी थी।
विज्ञापन

5 of 7
लालड़ू में सड़क हादसा
संजय बोले, तीनों की हालत देखकर उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि अब वह क्या करें। क्योंकि उनकी आंखों के सामने ही उनके परिवार के साथ इतना बड़ा हादसा हो गया। आनन फानन में वहां मौजूद लोगों की मदद से वह तीनों को लेकर डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनकी बड़ी बेटी दिव्या और पत्नी सीमा को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा उनकी छोटी बेटी दिशा को चंडीगढ़ जीएमसीएच में रेफर कर दिया गया।  दिशा की पसलियों में कई फ्रैक्चर है। दाहिने हाथ में फ्रैक्चर है। उसे कई जगह अंदरूनी चोटें भी आईं हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
लालड़ू में सड़क हादसा
बता दें कि एक जनवरी की सुबह अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर दप्पर स्थित टोल प्लाजा पास सड़क हादसे में मां बेटी की जान चली गई। डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। हादसे का मुख्य कारण धुंध और हाइवे पर खड़ा ट्राला बताया जा रहा है। जिनकी मौत हुई है, उनकी पहचान सीमा रानी 38 और 17 वर्षीय दिव्या के रूप में हुई है। मृतका के पति संजय कुमार की शिकायत पर मिनी बस संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लालड़ू में सड़क हादसा
मौके से प्राप्त जानकारी अनुसार, सबसे पहले अज्ञात ट्राले के पीछे जेसीबीएल कैंटर टकराया, उसके पीछे राजस्थान की एसी बस, फिर हरियाणा रोडवेज बस, इसके पीछे ऑल्टो 800 कार, मिनी बस, ट्रैक्टर ट्राली, डिजायर कार, कंटेनर ट्राला, हिमाचल रोडवेज की बस, ऑटो, ट्रक, उसके पीछे बोलेरो, इंडिका व आई10 कारें टकराती चली गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें