पाकिस्तान की तरफ से आए दिन हो रही गोलीबारी के चलते भारत-पाक बार्डर पर तनाव है। इसी बीच दुश्मन देश एक और हिमाकत कर रहा है, देखिए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
इंडो पाक बॉर्डर पर पाकिस्तानी टॉवर
पंजाब से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ पाकिस्तान ने पक्के चौकसी टावरों का निर्माण करना शुरू कर दिया है, जिससे भारत में होने वाली प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगा। इससे पहले पाक ने सरहद के साथ-साथ पक्के बंकरों का निर्माण किया था।
विज्ञापन
3 of 7
इंडो पाक बॉर्डर
- फोटो : फाइल फोटो
बीएसएफ अधिकारियों का मानना है कि जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर खराब हुए हालात के बाद पाक ने पंजाब से सटी सरहद पर ऐसे ऊंचे टावरों का निर्माण करना शुरू किया है। भारत ने ऐसे पक्के ऊंचे चौकसी टावर नहीं बनाए हैं।
4 of 7
इंडो पाक बॉर्डर
- फोटो : फाइल फोटो
सरहद पर लगी फेंसिंग पार खेती करने जा रहे कुछेक किसानों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर अपने खेतों में पक्के चौकसी टावरों का निर्माण कर रहे हैं। पंजाब से सटी लगभग साढ़े पांच सौ किलोमीटर लंबी सरहद के किनारे पाक चौकसी टावर बना रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
International Border
बीएसएफ के अधिकारियों ने पाक की ओर से बनाए जा रहे ऐसे टावरों की फोटो खींच दिल्ली अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी है। बताया जा रहा है कि कुछेक टावर पाक ने फेंसिंग के नजदीक अपने क्षेत्र में बनाए हैं। टावर इतने ऊंचे हैं कि उस पर बैठ कर जवान दूरबीन के जरिए भारतीय क्षेत्र में काफी दूर तक देख सकता है।
विज्ञापन
6 of 7
हुसैनीवाला बॉर्डर
पाकिस्तान के ऐसे टावरों को देख बीएसएफ भी सतर्क हो गई है। मालूम हो कि पाक-भारत के बीच दो युद्ध हो चुके हैं। इसके अलावा कारगिल और संसद पर हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव पैदा होने पर युद्ध जैसी स्थिति बन गई थी।
उधर, बीएसएफ के डीआईजी कम सीनियर प्रवक्ता आरएस कटारिया ने पाकिस्तान की ओर से पक्के टावर बनाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पंजाब के साथ सटी सरहद पर चौकसी टावरों का निर्माण कर रहा है, इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाया है। पाकिस्तान के टावर बनाने से उन्हें कोई नुकसान नहीं है। वह अपने क्षेत्र में कुछ भी कर सकता है।