फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में अटैची और उसमें जो मिला देखकर पुलिस वालों के होश उड़ गए, आप भी देखिए

Wed, 21 Feb 2018 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
विज्ञापन
1 of 8
देश की पुरानी करेंसी
नाके पर एक कार रोकी गई और उसमें मिली एक अटैची। पुलिस ने चेकिंग की तो अटैची में जो भरा था, देखकर उनके होश उड़ गए। आनन फानन में कारवाई की गई।
विज्ञापन

2 of 8
मोहाली में पकड़ी गई पुरानी करेंसी
मोहाली जिला पुलिस और राजस्थान पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान खरड़ में हरियाणा नंबर की क्रेटा कार एक करोड़ पांच लाख रुपये की पुरानी करेंसी बरामद की। इसके साथ दो लोग भी पकड़े गए। आरोपियां की पहचान रविंदर उर्फ रवि निवासी गांव धांगड़ जिला फतेहाबाद हाल निवासी क्वार्टर नंबर दस पुलिस लाइन, फरीदाबाद (हरियाणा) और कपिल निवासी चिंदड़ जिला फतेहाबाद (हरियाणा) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

3 of 8
रुपया
आरोपियों को काबू करने के बाद पुलिस ने इनकम टैक्स और ईडी को सूचित किया। अब आगे की कार्रवाई पुलिस और ईडी द्वारा की जाएगी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खरड़ से ही तीसरे आरोपी राकेश कुमार को भी दबोचा, जो झज्जर जिले का रहने वाला है। वह फरीदाबाद के सेंट्रल थाने में बतौर एएसआई तैनात है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी नोट बदलने का धंधा करते हैं।

4 of 8
करोड़ो रुपए का आया चंदा
अटैची में छिपाकर ले जा रहे थे रकम
एसएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी खरड़ से गुजर सकते हैं। इसके बाद सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर तरलोचन सिंह की अगुवाई में पुलिस ने शिवालिक सिटी खरड़ के सामने लांडरां-खरड़ रोड पर नाकेबंदी कर दी थी। इस दौरान वहां पर एचआर 51 बीएच 1212 क्रेटा आई। पुलिस ने देखा कि कार में पिछली सीट पर बैठे रविंदर सिंह के हाथ में एक अटैची थी। पहले वह अटैची को खोलने के लिए बहानेबाजी करने लगा।
विज्ञापन

5 of 8
धन
जब अटैची खोलकर चेक की गई तो उसमें से पुराने नोट बरामद हुए। 1000 और 500 के पुराने नोटों की गड्डियां मिली हैं। गड्डियां ढाई ढाई लाख की बनाई हुई थीं। इसमें एक हजार के नोट कम थे, जबकि 500-500 के अधिक हैं। गिनती में ये एक करोड़ पांच लाख निकले। आरोपी इनके बारे में कोई साफ जवाब नहीं दे पाए तो पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उन पर आईपीसी की धारा 420 और 188 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

6 of 8
धन
नोट बदलने के लिए ही मोहाली आए थे
आरोपी के पास से अटैची से पता चला है कि यह नोट बदलने का कारोबार करते थे। यहां पर भी वह नोट बदलने के लिए आए हुए थे। पुलिस से पता चला है कि रविंदर ज्यादातर समय दिल्ली और उसके आसपास ही रहता है। दूसरा आरोपी कपिल ग्रेजुएशन कर रहा है। वह खरड़ में एक बिल्डर के पास काम करता है। पुलिस अब उसके लिंक निकालने में जुटी है।
विज्ञापन

7 of 8
money
राजस्थान में रवि के खिलाफ लूट का केस दर्ज है
पुलिस के मुताबिक, आरोपी रवि ने 6 फरवरी को एक्सिस बैंक की ब्रांच सी स्कीम अशोक नगर राजस्थान में 860 करोड़ रुपये डकैती डालने की कोशिश की थी। इस दौरान सुरक्षा गार्ड ने फायरिंग कर दी थी। आरोपी पर आईपीसी की धारा 342, 398, 457 थाना अशोक नगर जयपुर में केस दर्ज है। अब राजस्थान पुलिस आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जाएगी।
विज्ञापन

8 of 8
रुपया - फोटो : demo pic
दो साल पहले पिता के नाम पर खरीदी थी कार
आरोपी रवि से जो क्रेटा कार पुलिस ने बरामद की है, वह उसने करीब दो साल पहले खरीदी थी। यह कार उसके पिता के नाम पर रजिस्टर्ड है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह पैसे वह कहां से लाए थे। पुलिस यह जानने में भी जुटी हुई है कि इन्होंने मोहाली या पंजाब में किसी अन्य वारदात को अंजाम तो नहीं दिया है। पुलिस ने हरियाणा पुलिस को अलर्ट भेजकर उनसे भी इस संबंध में जानकारी मांगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें