अपने समय के मशहूर एक्टर और सांसद विनोद खन्ना की बीमारी का एक और नया सच पता चला है, जो कुछ और ही कहानी बयां करता है।
विज्ञापन
2 of 5
विनोद खन्ना
विनोद खन्ना को ब्लैडर कैंसर होने बात पर बेशक उनके परिवार और अस्पताल ने भी चुप्पी साधी है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक कैंसर पीड़ित होने का खुलासा खुद विनोद खन्ना ने इसी साल फरवरी में कर दिया था।
विज्ञापन
3 of 5
विनोद खन्ना
पंजाब के गुरदासपुर से सांसद विनोद खन्ना ने खुद फरवरी में बताया था कि उन्हें कैंसर है। इसी वजह से वह हाल ही में पंजाब विधानसभा चुनाव में नजर नहीं आए थे। उन्होंने बताया था कि इस दौरान वह बीमारी का इलाज करवा रहे थे।
4 of 5
विनोद खन्ना
उन्होंने यह भी कहा था कि वो फिलहाल ठीक हैं और बेहतर हो रहे हैं। एक्टर सांसद ने कहा था कि वो कैंसर की बात इसलिए बता रहे हैं, क्योंकि वो पब्लिक लाइफ में रहते हैं।
हालांकि उनके बड़े बेटे अक्षय खन्ना ने ताजा अपडेट देते हुए बताया है कि अब उनके पिता की तबीयत में सुधार है। वहीं छोटे बेटे राहुल खन्ना ने भी साफ किया है कि चिंता की बात नहीं है, उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।