ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसका ऐलान उन्होंने दीवाली के मौके पर किया। जानिए क्या?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक
दरअसल, साक्षी मलिक कहती हैं कि वे कभी भी पहलवानी नहीं छोड़ेंगी। शादी का उनके कैरियर पर असर नहीं पड़ेगा। शादी के बाद भी उनका ये सफर जारी रहेगा। वे देश के लिए खेलती रहेंगी।
विज्ञापन
3 of 5
साक्षी मलिक
- फोटो : Getty
साक्षी मलिक ने कहा कि वे पहलवानी को आगे बढ़ाएंगी। युवाओं को इसके लिए प्रेरित करेंगी। वे नर्सरी तैयार करेंगी और उसमें ट्रेनिंग देकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पहलवान तैयार करेंगी।
साक्षी मलिक एक कार्यक्रम के सिलसिले में अंबाला कैंट पहुंची। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में अपने इस फैसले का ऐलान किया। साथ ही सभी को त्यौहार की बधाई भी दी।
साक्षी मलिक ने कहा कि इसके साथ-साथ उनका एक और फैसला है। वे प्रदेश की ब्रांड एंबेसडर हैं। इस नाते वे आने वाले समय में हर गांव, जिले और शहर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए अभियान शुरू करेंगी।