सभी सेवाओं को देखते हुए आधार कार्ड अहम हो गया है। अगर समय पर आपके पास यह नहीं है तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है।
विज्ञापन
2 of 5
aadhar card
शहर की सभी सेवाओं के लिए ‘आधार’ को जरूरी कर दिया जाएगा। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर की अनुमानित जनसंख्या का सौ फीसदी से अधिक आधार कार्ड बनाया गया है। पेक में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी बदनौर ने ये बातें कहीं। पेक में वीरवार को आधार के 100 फीसदी निर्धारित लक्ष्य पूरा होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से11,15584 लोगों के आधार बनाने का लक्ष्य वर्ष 2015 में रखा गया था, लेकिन शहर में 11,21085 लोगों का आधार कार्ड बनाया गया।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : Reuters
इस मौके पर चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी बदनौर ने कहा कि चंडीगढ़ के लोग आधार कार्ड से जुड़ने के लिए जागरूक हैं। यह बेहतरीन प्रयास है। वर्ष 2017 मार्च तक ड्राइविंग लाइसेंस, प्रॉपर्टी, स्कालरशिप, डीसी ऑफिस सहित सभी सुविधाओं के लिए आधार को जरूरी कर दिया जाएगा। इसके बाद लोगों से किसी प्रकार की धोखाधड़ी नहीं होगी। प्रशासन की ओर से पूरा प्रयास किया गया है। इस तरह के प्रयास जारी रहने चाहिए, जिससे कि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। इस मौके पर बतौर विशेष अतिथि उपस्थित सांसद किरण खेर ने कहा कि आधार बनवाने में चंडीगढ़ के लोग अव्वल हैं।
4 of 5
क्या आधार कार्ड आपकी नागरिकता का प्रमाण पत्र है?
- फोटो : PTI
मेरे लिए यह गर्व की बात है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब पहली बार मुंबई में आधार बनवाया था तो उनकी फोटो साफ नहीं आई थी। शुरू में उन्हें यह लग रहा था कि यह ठीक नहीं है। लेकिन जब उन्हें आधार कार्ड की उपयोगिता का पता चला तो वह बहुत खुश हुईं। उन्होंने कहा कि आधार से जोड़ने पर लोगों का पुलिस रिकार्ड का भी पता चल सकेगा। बंदूक के लाइसेंस नंबर भी आधार से जोड़े जाएंगे। समाज कल्याण विभाग की योजना के तहत मिलने वाली विधवा पेंशन, बुजुर्ग पेंशन, बेरोजगारी भत्ता, मनरेगा सहित सभी स्कीमों को इससे जोड़ा जाएगा।
वहीं इस मौके पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के डिप्टी डायरेक्टर जनरल रामसुभाग सिंह ने बताया कि स्कूलों में एक्सपर्ट कंप्यूटर टीचर होते हैं। स्कूलों में आधार कार्ड को अपडेट करने की सुविधा होगी। इसके बाद स्टूडेंट्स को किसी अन्य कार्यालय का चक्कर नहीं लगाने होंगे। वहीं रोजगार कार्यालय को भी आधार से जोड़ा जाएगा। पेक में आयोजित कार्यक्रम में सलाहकार परिमल राय और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।