बेटा हो तो ऐसा। अपनी दुल्हन को इस तरह से विदा करके लाया कि स्वर्गवासी पिता का सपना पूरा हो गया और लोग भी देखते रह गए।
विज्ञापन
2 of 5
हरियाणा के करनाल में अनोखी शादी
यह अनोखी शादी करनाल के घरौंडा में हुई। गांव जौरासी का दूल्हा सुमित अपनी दुल्हनियां को लेने के लिए हेलीकॉप्टर में बारात लेकर गया और उसी में विदा करके लाया।
विज्ञापन
3 of 5
हरियाणा के करनाल में अनोखी शादी
दुल्हन के गांव गगसीना में जैसे ही हेलीकॉप्टर उतरा, देखने वालों का तांता लग गया। हेलीकाप्टर में सिर्फ तीन लोग सवार थे। जैसे ही स्टेडियम में हेलीकॉप्टर उतरा बच्चे, बूढ़ों और महिलाओं को भीड़ जुट गई।
4 of 5
शादी
दुल्हन के पिता कुलदीप संधू ने सुमित का स्वागत किया और फिर कार से उसे शादी समारोह स्थल ले गए। इस तरह से शुक्रवार को सुमित की शादी मुकेश के साथ हुई और सुमित अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में विदा कर लाया।
सुमित ने बताया कि उसके पिता जीतराम का सपना था कि मैं अपनी दुल्हन हेलीकॉप्टर में लेकर आऊं। वे अब हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उनका सपना पूरा करके मुझे बहुत खुशी हो रही है। हेलीकॉप्टन दो दिन के लिए करीब पांच लाख रुपये में बुक किया गया था।