फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ईयर पर...पार्टी ऑल नाइट, लेकिन लड़कियां ज्यादा लेट हो जाएं तो ये काम करें

Sun, 31 Dec 2017 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : File Photo
नया साल आने को है, सेलिब्रेशन की सारी तैयारियां भी हो ही गई होंगी। ऐसे में पुलिस कोई प्राब्लम न करे, इसलिए इन बातों का ध्यान रखें।
विज्ञापन

2 of 7
discotheque
दरअसल, न्यू ईयर के लिए पुलिस ने एक स्पेशल प्लानिंग बनाई है, जिसमें आपको 30 और 31 दिसंबर को सिटी के क्लब, होटल, रेस्टाेंरेट, कम्यूनिटी सेंटर, मार्केट, शॉपिंग मॉल और डिस्कोथेक में न तो अधिक ट्रैफिक मिलेगी और न ही असुरक्षा का डर होगा। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : File Photo
गर्ल्स को 100 और 1091 पर कॉल करने से मिलेगी घर ड्रॉप सर्विस
यही नही चंडीगढ़ में लड़कियों की सुरक्षा को पुख्ता करते हुए पुलिस की ओर से स्पेशल सर्विस भी दी जाएगी। इसी के तहत लड़कियां 31 दिसंबर को किसी भी समय 100 और 1091 पर कॉल कर घर छोड़ने की सुविधा प्राप्त कर सकती हैं। इस सर्विस के लिए विभाग ने स्पेशल 111 वुमन पुलिसकर्मियों की एक टीम बनाई है।

4 of 7
- फोटो : File Photo
ट्रैफिक कंट्रोल के लिए लगेंगे स्पेशल नाके
सिटी में शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं। न्यू ईयर ईव के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के स्पेशल नाके भी लगाए जाएंगे। सिटी में 30 और 31 दिसंबर को स्पेशल नाके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 7
Elante Mall, Chandigarh - फोटो : File Photo
अगले दो दिन एलांते मॉल के सामने वाली सड़क पर टैक्सी कैब और आटोरिक्शा की एंट्री पर पाबंदी
न्यू ईयर ईव पर शॉपिंग करने के  लिए आने वाले लोगों को ट्रैफिक की समस्या न आए, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने 30 और 31 दिसंबर को एलांते मॉल के बाउंड्री के आसपास टैक्सी कैब और आटोरिक्शा के आने पर पाबंदी लगा दी है। उनको पिक एंड ड्रॉप सुविधा के लिए वेका प्लांट, इंडिस्ट्रयल एरिया फेस वन तक ही देनी होगी। इसके अलावा सेक्टर-17, 35  और सेक्टर-22 की टैक्सी कैब और आटोरिक्शा की ओर से सवारी का इंतजार नहीं करने दिया जाएगा। चंडीगढ़ पुलिस ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि वे इंतजार के लिए पार्किंग एरिया को बुक न करें।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : File Photo
नो पार्किंग जोन में न करें वाहन पार्क, नहीं तो जाएगी टो,
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से 30 और 31 दिसंबर को ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रूप से चलाने के लिए अपील करते हुए कहा कि वे अपने वाहन को नो पार्किंग जोन में पार्क न करें। नो जोन पर पार्किंग करने पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी और सभी वाहन को टो कर लिया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने हैल्प लाइन 1073 जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चंडीगढ़ पुलिस पीसीआर - फोटो : File Photo
30 और 31 दिसंबर को चंडीगढ़ में लॉ एंड ऑडर और सेफ्टी पर चंडीगढ़ पुलिस विभाग के आठ डीएसपी, 38 एसएचओ, इंस्पेक्टर, 164 एनजीओ, 835 कांस्टेबल, 111 लेडीज फोर्स और 275 पुलिसकमियों की हर कोने में पैनी नजर रहेगी। इसके  साथ पुलिस विभाग ने शहरवासियों से नए साल 2018 के जश्न में शराब न पीने एवं पीकर वाहन न चलाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें