संदिग्ध युवक को ले जाती पुलिस। ( फाइल फोटो )
- फोटो : ANI
बावजूद इसके पूरे मामले की जांच के लिए पुलिस व प्रशासन की दो टीमें बनाई गई हैं। साथ ही साजिश के आरोप में पकड़े युवक व उसकी मां के बयान अलग होने पर भी पुलिस का कहना है कि युवक डरा हुआ था, जिसके चलते अलग बयान दिए हैं। एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा पत्रकार वार्ता में बताया कि किसान नेताओं ने शुक्रवार रात को एक युवक के साथ पत्रकार वार्ता की थी। उसमें राई थाना के एक इंस्पेक्टर को आधार बनाकर पुलिस पर किसान नेताओं की हत्या की साजिश रचने के आरोप लगाए गए थे। उसके बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया गया था। जिस पर दो डीएसपी, कुंडली व सीआईए के इंस्पेक्टर की टीम बनाकर उसकी जांच कराई।