फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: सोनीपत के एसएचओ ने भेजा था किलर? संदिग्ध ने किए कई अहम खुलासे

Sat, 23 Jan 2021 10:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
विज्ञापन
1 of 8
पकड़ा गया संदिग्ध - फोटो : ANI
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आउटर रिंग रोड पर होने वाली किसानों की ट्रैक्टर परेड में हत्या और बवाल करने की साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस की वर्दी पहनकर 60 युवकों को ट्रैक्टर परेड में बवाल करना है और चार लोगों की हत्या भी करनी है। इसके साथ ही तिरंगा भी नीचे गिराने की योजना है ताकि बड़ा बवाल हो जाए। यह पूरा खुलासा कुंडली बॉर्डर पर पकड़े गए एक युवक ने किया है जो मूलरूप से उत्तराखंड का रहने वाला है और अब सोनीपत में रहता है। 
विज्ञापन

2 of 8
Singhu Border - फोटो : ANI
उसने करनाल में सीएम मनोहर लाल की रैली के दौरान भी पुलिस की वर्दी पहनकर लाठीचार्ज करने के अलावा जाट आरक्षण आंदोलन में बवाल करने की बात बताई है। उनको निर्देश देने वाला युवक खुद को राई थाने का एसएचओ बताकर मिलता था। किसानों ने कुंडली बॉर्डर से पकड़े गए युवक को पुलिस को सौंप दिया, जिससे पुलिस पूछताछ करके पूरे गिरोह को पकड़ सके। 


विज्ञापन

3 of 8
पकड़ा गया संदिग्ध - फोटो : ANI
किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल, राकेश टिकैत, हरेंद्र सिंह लखोवाल ने बताया कि शुक्रवार शाम को एक युवक कुंडली औद्योगिक क्षेत्र की सड़क के मोड़ पर किसानों से कहने लगा कि यहां लड़कियों के साथ छेड़छाड़ हो रही है। जिससे किसान वहां एकत्र हो गए और उससे पूछा कि किस लड़की के साथ छेड़छाड़ हुई है। वह जवाब नहीं दे सका तो उसपर किसानों को शक हुआ और उसे पकड़ लिया गया। जिसके बाद उसने पूरा मामला बताया कि वह मूलरूप से उत्तराखंड का रहने वाला है और उसका परिवार पिछले 18 साल से सोनीपत में रहता है। 

4 of 8
पकड़ा गया संदिग्ध - फोटो : ANI
उसको दस हजार रुपये देने की बात कहकर धरनास्थल पर भेजा गया था और उसके समेत आठ युवक व पूजा, सुनीता नाम की दो युवतियां वहां 19 जनवरी से किसानों की रेकी कर रही हैं। उनको लैंडलाइन फोन से निर्देश दिए जाते हैं तो प्रदीप सिंह नाम का युवक खुद को राई थाने का एसएचओ बताकर वर्दी में उनसे कुंडली के पास मिलता है। उनको दस-दस हजार रुपये मिलने थे और उनको केवल यह देखकर बताना था कि किसानों के पास हथियार है या नहीं। इसलिए ही उसने लड़की के साथ छेड़छाड़ होने की बात कही थी कि किसान तुरंत हथियार लेकर आ जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 8
सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : पीटीआई
पकड़े गए युवक ने बताया कि उनका काम अभी रेकी करना था तो ट्रैक्टर परेड से पहले यहां 60 युवक आने हैं। वह सभी पुलिस की वर्दी में रहेंगे और उनके पास हथियार भी रहेंगे। वह हथियार उनको कुंडली में 23-26 जनवरी के बीच एक रेस्टोरेंट के पास दिए जाने है। उनको किसान परेड में लाठीचार्ज करने के साथ ही पहले हवाई फायरिंग करनी है और उसके बाद सीधे गोली मारनी है। इसके साथ ही तिरंगा भी गिराने की साजिश रची गई। जिससे वहां बवाल हो जाए और दंगा शुरू हो जाए। किसानों ने युवक का नाम सार्वजनिक करने से इसलिए इंकार कर दिया कि उसके परिवार को जान का खतरा हो सकता है। 
विज्ञापन

6 of 8
आंदोलन कर रहे किसान - फोटो : अमर उजाला
युवक बोला, सोनीपत के सुमित ने कराई थी प्रदीप से मुलाकात, दो बार होटल में ट्रेनिंग भी हुई
धरनास्थल से पकड़े गए युवक ने बताया कि उसे सोनीपत के गीता भवन चौक पर रहने वाले सुमित ने कई साल पहले प्रदीप से मिलवाया था और उसके बाद से वह उनके लिए काम कर रहा है। उसने बताया कि इसके लिए उनको दो बार ट्रेनिंग भी मिली थी कि किस तरह से काम करना है, लेकिन युवकों को ट्रेनिंग अलग-अलग ग्रुप में दी गई थी। उनको कहा जाता था कि यह पंजाब के रहने वाले हमारे दुश्मन है और यह दिल्ली में बवाल करने जाना चाहते है। इसके साथ ही यह कहा जाता था कि यह आंदोलन भी गलत है और इसमें कांग्रेसी लोग शामिल हैं। उस युवक ने बताया कि राठधना गांव के युवकों को फायरिंग के लिए बुलाना था।
विज्ञापन

7 of 8
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
करनाल में सीएम की रैली से पहले लाठीचार्ज व जाट आंदोलन में बवाल करने की बात बताई
युवक ने खुद बताया कि करनाल में कृषि कानूनों के समर्थन में किसान महापंचायत होनी थी। जहां किसानों ने सीएम मनोहर लाल की रैली का विरोध किया था। उस रैली से पहले विरोध कर रहे किसानों पर इस तरह ही पुलिस की वर्दी पहनकर बाहरी युवकों ने लाठीचार्ज किया था। वहीं इसके अलावा जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान भी इस तरह ही बवाल किया गया था। इसमें उसने सुमित व प्रदीप के नाम बताए है कि सुमित ने उससे मिलवाया था और प्रदीप यह बवाल कराता है। 
 
विज्ञापन

8 of 8
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
मुझे नहीं पता है कि यह कौन है। राई थाने में कोई प्रदीप भी नहीं है। इस तरह कोई भी किसी का नाम लेकर मिल सकता है। 
- विवेक मलिक, एसएचओ राई थाना

मेरी जानकारी में यह मामला आया है और इसमें पूरी जांच कराई जाएगी। इसमें युवक से पूछताछ के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि आखिर क्या मामला है। पुलिस युवक से पूछताछ करके पूरी जानकारी जुटाएगी। 
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें