फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसेवाला हत्याकांड: नया CCTV फुटेज आया सामने, ऐसे रची गई थी हत्या की साजिश, अब पुलिस को मिली धमकी

Mon, 06 Jun 2022 08:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : फाइल
सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के मामले की जांच तेज कर पुलिस लगातार केस को सुलझाने की कोशिश में जुटी है। सोमवार को पुलिस की ओर से जारी एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें सिद्धू मूसेवाला के साथ कुछ लोग तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। इसमें एक व्यक्ति का नाम हनी कुमार केकड़ा बताया जा रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : फाइल
आशंका है कि केकड़ा ने हत्याकांड से पहले रेकी की है। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस मामले में लगातार हर पहलू से जांच कर रही है। वहीं मामले में एक अन्य आरोपी रूपा को भी पकड़े जाने की सूचना है। बताया जा रहा है यह सीसीटीवी फुटेज हमले से 15 मिनट पहले की है। 
विज्ञापन

3 of 5
गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : फाइल
सिद्धू मूसेवाला के घर की यह सीसीटीवी फुटेज है। वहीं बताया जा रहा है कि कत्ल के मामले में एक अन्य आरोपी जगरूप रूपा को हरियाणा के फतेहाबाद से काबू कर मानसा लाया गया है। पुलिस को दोनों से कत्ल के मामले में कुछ नया मिलने की उम्मीद है। यह भी बताया जा रहा है कि मानसा पुलिस के एक अधिकारी को एक विदेशी कॉल के जरिये धमकाया गया है कि वह जांच में तेजी न दिखाए नहीं तो परिणाम बुरा होगा। 

4 of 5
गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
यह मामला एसएसपी गौरव मानसा तक पहुंच गया है लेकिन अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा सूत्रों के मुताबिक आठ शार्प शूटरों की पहचान की गई है और सभी शार्प शूटर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बताए जा रहे हैं। सभी शूटर पंजाब, हरियाणा व राजस्थान समेत अन्य राज्यों से संबंधित हैं। उधर, एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही इसका खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : instagram
फतेहाबाद से भी एक गिरफ्तारी
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने फतेहाबाद पुलिस के साथ मिलकर तीसरी गिरफ्तारी की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी गांव मूसावाली निवासी देवेंद्र उर्फ काला को काबू किया है। इस पर आरोप है कि हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को उसने 16 और 17 मई को अपने घर ठहराया था। इस मामले में दो आरोपी फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना निवासी पवन और नसीब को पंजाब पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है जो कि पांच दिन के पुलिस रिमांड पर है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान देवेंद्र उर्फ काला का नाम सामने आया है, जिसे पंजाब पुलिस ने फतेहाबाद की सीआईए टीम के साथ मिलकर काबू किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें