फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक लोन अप्लाई करना है...भूल कर भी न कर देना ये 6 गलतियां, वरना नुकसान झेलेंगे

Thu, 26 Apr 2018 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
बैंक अकाउंट
बैंक लोन के लिए अप्लाई करने की सोच रहे हैं तो ध्यान दें, भूल कर भी ये छह गलतियां कर दी तो नुकसान झेलेंगे, काम भी नहीं बनेगा।
विज्ञापन

2 of 8
bank
लोग आजकल क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करना पसंद करते हैं, लेकिन जरूरत पूरी होने के बाद वे एक ऐसी गलती कर बैठते हैं जिस वजह से बैंक की नजर में उनकी इमेज बिगड़ती है। उस गलती का असर क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है, जो बैंक लोन न मिलने की वजह बन सकता है। आगे की स्लाइड्स में जानिए, ऐसी ही छह गलतियां, जो बैंक लोन मिलने में बाधा बनप सकती हैं...
विज्ञापन

3 of 8
bank
कर्ज लेने की गलती न करें
कोई भी लोन या कर्ज लेने की भूल न करें। इससे एक अच्छा क्रेडिट स्कोर नहीं मिल सकता। CIBIL जैसी क्रेडिट रेटिंग कंपनियों के लिए कोई लोन/कर्ज का न होना असल में एक खराब क्रेडिट स्कोर के बराबर होता है। चूंकि एक व्यक्ति के क्रेडिट स्कोर का मूल्यांकन, उस व्यक्ति द्वारा एक लोन को चुकाने की ऐतिहासिक क्षमता के आधार पर किया जाता है, इसलिए क्रेडिट हिस्ट्री न होने के कारण कंपनियां यह निर्धारित नहीं कर पाती हैं कि आपके पास एक लोन चुकाने की क्षमता है या नहीं।

4 of 8
बैंक
एक या दो से ज्यादा क्रेडिट कार्ड
एक या दो से ज्यादा क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने से भी क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ता है। जब-जब किसी क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करेंगे, कंपनी CIBIL से पूछती है कि आपका क्रेडिट स्कोर कैसा है। जब CIBIL देखती है कि कितने समय में और कितनी बार क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया गया है। तब आपकी पहचान उस शख्स के रूप में होगी, जिसकी भुगतान करने की क्षमता कम है। इसलिए आपको बार-बार क्रेडिट की जरुरत पड़ रही है। ऐसे में जरूरी है कि आकर्षक ऑफरों के चक्कर में न फंसें और एक से अधिक क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने से बचें।
विज्ञापन

5 of 8
bank
क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाने के बाद उसे बंद करना
लोग अकसर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाने के बाद वे उन्हें बंद करने की गलती कर बैठते हैं, जिससे उनके क्रेडिट स्कोर पर बुरा असर पड़ सकता है। एक अच्छे क्रेडिट स्कोर में आम तौर पर एक दीर्घकालिक क्रेडिट हिस्ट्री होगी। कार्ड को बंद कर देने से रिकॉर्ड भी खत्म हो जाता है, जिससे समय पर बिल का भुगतान करने और कर्ज चुकाने के बावजूद औसत क्रेडिट स्कोर कम हो जाता है। इसलिए, कर्ज चुकाने के बाद भी कार्ड को चालू रखने में फायदा है।
विज्ञापन

6 of 8
bank
किसी के लोन का गारंटर बनना
किसी दोस्त या रिश्तेदार के लिए गारंटर बनना उनमें से ही एक है। जब आप एक गारंटर के रुप में हस्ताक्षर करते हैं, तब लोन चुकाने में उसके विफल हो जाने पर उसका लोन चुकाने की जिम्मेदारी आपके कन्धों पर आ जाती है। यदि आप उस लोन को चुकाने में असमर्थ हो जाते हैं तो आपका क्रेडिट स्कोर गंभीर रुप से प्रभावित हो जाता है।
विज्ञापन

7 of 8
bank of india
ईएमआई या बिल का देर से भुगतान
किसी भी शॉपिंग की ईएमआई का भुगतान या क्रेडिट कार्ड के बिल के भुगतान में देर करने पर या भुगतान करना भूल जाने पर, सिर्फ विलम्ब शुल्क और ब्याज ही नहीं लगता है, बल्कि आपके क्रेडिट स्कोर पर इसका बहुत बुरा असर भी पड़ता है।
विज्ञापन

8 of 8
bank
अपने क्रेडिट कार्ड पर अपनी जिंदगी जीना
यदि आप बिल का भुगतान करने में विफल हो जाते हैं तो आपका क्रेडिट स्कोर नीचे गिर जाएगा। लेकिन अगर आप समय पर भुगतान करते हैं तब भी, क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ेगा। इससे जाहिर होगा कि आपकी जिंदगी, कर्ज के भरोसे चलती है। ऐसे में आप अपने अनावश्यक खर्च को नियंत्रित कर सकते हैं और अपनी जरुरत के आधार पर अपने खर्च को प्राथमिकता दे सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें