बेटे को सैल्यूट करती मां सरोज।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भारतीय सेना परिवार के साथ है खड़ी: मेजर योगेश
327 मीडियम रेजीमेंट के मेजर योगेश ने शहीद नायब सूबेदार ओंकार सिंह की माता को गले लगाया और कहा कि हम भी उनके बेटे समान ही हैं। इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना इस बलिदानी परिवार के साथ खड़ी है। नायब सूबेदार ओंकार सिंह को पंजाब के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क, एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख, मेजर योगेश, एसपी मनोज ठाकुर, एसडीएम धार हरजिंदर सिंह, डीएसपी समीर सिंह मान, शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की, तहसीलदार लछमन सिंह, जिला रक्षा सेवाएं भलाई विभाग के अधीक्षक सुदेश कुमार, सूबेदार अरुण कुमार ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।