फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prakash Parv: तस्वीरों में देखें श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, गुरुघर जगमग, लाखों श्रद्धालु नतमस्तक

Tue, 08 Nov 2022 05:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
अरदास करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने नतमस्तक होकर गुरु साहिब के प्रति श्रद्धा का प्रगटावा किया। एसजीपीसी की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व संबंधी गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हाल में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इस अवसर पर शिरोमणि कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी समेत प्रमुख शख्सियतों ने हाजिरी भरी। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रकाश पर्व। - फोटो : अमर उजाला
श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत भाई गुरबचन सिंह के रागी जत्थे ने इलाही गुरबानी कीर्तन किया। अरदास भाई गुरचरन सिंह ने की और संगत को पावन हुक्मनामा भाई सुखविंदर सिंह भंगाला ने सरवन करवाया। इस अवसर पर शिरोमणि कमेटी के प्रधान धामी ने संगत को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब के प्रकाश से पहले विश्व पर अज्ञानता का अंधेरा पसरा हुआ था, जिसे गुरु साहिब ने गुरुबानी की रोशनी से दूर किया।
विज्ञापन

3 of 6
सेवा करती संगत। - फोटो : अमर उजाला
धामी ने कहा कि गुरु साहिब ने संसार पर फैली जाति-पाति, वर्ण-बांट की बुराई को दूर करते हुए मानवता को एकता में पिरोया। इसके साथ ही उन्हें महिलाओं को समाज में ऊंचा और बराबर सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि हमें श्री गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलते हुए सरब सांझे समाज की सृजना के लिए प्रयासशील होना चाहिए। उन्होंने संगत को गुरुबानी के मुताबिक जीवन व्यतीत करने की अपील भी की। सचखंड श्री हरमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और गुरुद्वारा श्री बाबा अटल राय साहिब जी में अलौकिक जलो सजाए गए। गुरु साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित सचखंड श्री हरमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और अन्य गुरुद्वारा साहिबानों पर दीपमाला भी की गई।

4 of 6
प्रकाश पर्व। - फोटो : अमर उजाला
जालंधर में भी धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व
धन धन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पूरा जालंधर श्री गुरु नानक देव जी के रंग में रंगा नजर आया। जालंधर के सभी गुरुद्वारा साहिब में गुरुपर्व मनाने के लिए भारी संख्या में देश-विदेश से संगत पहुंची व संगत ने गुरु महाराज के आगे नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। शहर के तमाम गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए सुबह होते ही संगत पहुंचनी शुरू हो गई। 
विज्ञापन

5 of 6
लंगर छकती संगत। - फोटो : अमर उजाला
जालंधर के सभी गुरुद्वारों को रंग-बिरंगी लाइटों व फूलों से सजाया गया। रागी जत्थों ने कीर्तन करके गुरु महाराज के चरणों में अपनी हाजिरी लगवाई। शहर के सभी गुरुद्वारों व अन्य कई जगह पर लंगर लगाए गए। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को लेकर शहर के गुरु घरों में दोपहर में दीवान सजाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्री दरबार साहिब में सजा जलो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माडल टाउन में श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागियों ने हाजिरी लगाई। प्रबंधक कमेटी की तरफ से जत्थे के सदस्यों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अजीत सिंह सेठी कमेटी सदस्यों सहित मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें