मुथूट फाइनेंस कंपनी के पातड़ां स्थित दफ्तर में दिनदहाड़े कैशियर का कत्ल कर दिया। कत्ल कंपनी के ही एक कर्मचारी ने किया, देखिए, चौंकाने वाली वजह।
मुथूट फाइनेंस कंपनी में कैशियर का कत्ल, वजह चौंकाने वाली
2 of 6
वारदात, पातड़ां में जाखल रोड स्थित मुथूट फाइनेंस कंपनी में हुई। यहां के गनमैन ने मामूली कहासुनी पर ऑफिस में अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिसमें कैशियर की मौत हो गई जबकि मैनेजर घायल हो गया। कंपनी के बाकी कर्मचारियों ने बाथरूम और स्टाफ रूम में घुसकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मौके से ही आरोपी गनमैन को हथियार समेत काबू कर लिया।
मुथूट फाइनेंस कंपनी में कैशियर का कत्ल, वजह चौंकाने वाली
3 of 6
कंपनी के गनमैन गुरजंट सिंह निवासी बादलगढ़ पुलिस स्टेशन मूनक ने शुक्रवार को मैनेजर को बिना बताए छुट्टी ले ली थी। शनिवार सुबह जब वह कंपनी दफ्तर पहुंचा, तो मैनेजर एसके सिंगला (32) ने कारण पूछा। इस पर गनमैन और मैनेजर में कहासुनी हो गई। कैशियर सुनील गोयल (37) बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो गुस्साए गनमैन ने अपनी निजी 12 बोर गन के साथ फायरिंग कर दी। सुनील के गले में गोली लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि मैनेजर सिंगला के हाथ में गोली लगी है।
मुथूट फाइनेंस कंपनी में कैशियर का कत्ल, वजह चौंकाने वाली
4 of 6
कंपनी कर्मचारियों जिनमें महिलाएं भी थीं, ने स्टाफ रूम में भाग कर या फिर बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई। भड़के गनमैन ने सात फायर किए, जिनमें से कई दीवारों में जा लगे। घायल मैनेजर को फोर्टिस मोहाली दाखिल कराया गया है।
मुथूट फाइनेंस कंपनी में कैशियर का कत्ल, वजह चौंकाने वाली
5 of 6
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और गनमैन को मौके पर ही वारदात में इस्तेमाल 12 बोर गन समेत काबू कर लिया।
मुथूट फाइनेंस कंपनी में कैशियर का कत्ल, वजह चौंकाने वाली
6 of 6
पुलिस ने मौके से ही आरोपी गनमैन को हथियार समेत काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत है।