पंजाब के विश्वप्रसिद्ध गुरुद्वारा अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब में आज एक प्रेमी जोड़े ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन
श्री दरबार साहिब में प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी
2 of 5
मरने वाले दोनों रिश्ते में जीजा-साली लगते थे। लड़का अमृतपाल सिंह (30) निवासी वार्ड न. 24 मकान न. 36, आबादी दोलो नंगल नीवीं आबादी, बटाला का था, जबकि युवती भी बटाला की रहने वाली ही बताई जा रही है।
विज्ञापन
श्री दरबार साहिब में प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी
3 of 5
सूत्र बताते हैं कि दोनों के घरवालों ने इन्हें घर से बेअखल किया हुआ था। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी लेकिन उनके शव लेने के लिए कोई नहीं आया। पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने शवों को गुरु रामदास अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
श्री दरबार साहिब में प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी
4 of 5
एसएचओ भगवान सिंह ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे श्री हरमंदिर साहिब में स्थित गुरु रामदास सराय में पिछले दो दिन से ठहरे जीजा साली ने जहर निगलकर जान दे दी। दोनों के शव परिक्रमा में कड़ाह प्रसाद काउंटर के पास मिले।
शुरुआती जांच में पता चला है कि अमृतपाल सिंह के दो बच्चे हैं और युवती कुंवारी थी। दोनों पिछले एक साल से अपनी पहचान छुपाकर अलग-अलग जगहों पर रह रहे थे। दोनों के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई की है।