जाटों की भाईचारा रैली के अगले ही दिन रविवार को रोहतक की नई अनाज मंडी में लोकतंत्र सुरक्षा मंच की समानता रैली में सांसद राजकुमार सैनी के तेवर बदले हुए दिखाई दिए, लेकिन वह आरक्षण व दंगों पर बोलने से नहीं चूके और बिना नाम लिए जाति विशेष पर निशाना साधा। सांसद ने कहा कि आप लोग विरोधी को विरोध से नहीं, बल्कि हाथ जोड़कर जवाब दें।
विज्ञापन
2 of 6
Rajkumar Saini Railly
- फोटो : Amar ujala
उन्होंने देश में ऐसी व्यवस्था की पैरवी की, जिससे किसी का हक नहीं मारा जाए। उन्होंने पिछड़ा वर्ग के लोगों को एकजुट होकर संपन्न व ताकवर लोगों से नहीं डरने की सीख दी और कहा कि हरियाणा में दोबारा से पहले जैसा हाल नहीं होने देना है, क्योंकि उससे सभी का नुकसान होता है। राज्यसभा सीटों को लेकर भी सांसद सैनी ने सवाल उठाया तो मनरेगा को सबसे बड़े फर्जीवाड़े वाली स्कीम बता दिया।
विज्ञापन
3 of 6
Rajkumar Saini Railly
- फोटो : Amar ujala
रोहतक की नई अनाज मंडी में आयोजित रैली में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैनी हेलिकॉप्टर से पहुंचे और फरवरी में हुए आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए दंगों को लेकर ही अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश में जो हुआ, वह सभी ने देखा। लेकिन ऐसा दोबारा ना देखना पड़े, उसके लिए ही ताकतवर लोगों को यह बताने की कोशिश की है कि हम किस के गुलाम नहीं है। किसी को संपन्न व ताकतवर लोगों से डरने की जरूरत नहीं है।
4 of 6
Rajkumar Saini Railly
- फोटो : Amar ujala
सैनी ने कहा कि हमारी रैली रोकने के लिए खूब जोर लगाया गया और उसी दिन अपनी रैली रखी, लेकिन हमने दिन बदलकर रैली की अनुमति ली। सांसद ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी के खिलाफ कोई गलत बयानबाजी नहीं की है, बल्कि कहा था कि लोग रास्ते रोककर आरक्षण मांगने की जगह छीनना चाहते हैं। अगर डंडे व लूटमार से आरक्षण मिलता हो तो अभी तक की प्रक्रिया खत्म करके उसे 100 प्रतिशत कर दो।
विज्ञापन
5 of 6
Rajkumar Saini Railly
- फोटो : Amar ujala
सांसद ने यह भी साफ कर दिया कि चाहे उनको राजनीति से आउट कर दिया जाए, लेकिन वह कभी सच्ची बात कहने से पीछे नहीं हटेंगे। सांसद ने राज्यसभा की सीट को लेकर भी सवाल खड़ा किया और कहा कि राज्यसभा में धन, बल व रिश्ते के आधार पर वह लोग पहुंच जाते है, जिनको जनता रिजेक्ट कर देती है। ऐसे में प्रजातंत्र पूरी तरह से खत्म हो गया है और राज्यसभा पूरी तरह से काम रोको सदन हो गया है, जिसको खत्म किया जाना चाहिए।
सांसद ने मनरेगा योजना पर भी सवाल उठाया और कहा कि आज के समय में सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा उसमें हो रहा है, जिसको वह साबित कर सकते है। एक आदमी दस का काम कर रहा है और उससे रिश्वत ली जाती है। प्रदेश में एक परिवार एक रोजगार योजना को लागू करना चाहिए। इस दौरान तेजबीर सैन, हवा सिंह सैनी, कंवल सिंह सैनी, वीरेन्द्र सैन, बलवान सैन, सुरेश खत्री आदि मौजूद रहे।