तीन बेटियों का पिता और उसके दो दोस्त कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर के पास सतलुज यमुना लिंक नहर में बह गए। तीनों दिल्ली के रहने वाले थे। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 5
सतलुज यमुना लिंक नहर में बहे दिल्ली के तीन युवक
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि युवक अपने दो दोस्तों के साथ पिहोवा में सास का पिंडदान करने आया था। लौटते वक्त वह कुरुक्षेत्र में धार्मिक स्थल ज्योतिसर के पास सतलुज-यमुना लिंक नहर में नहाने उतर गए। इस बीच पानी के तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे बह गए। घंटों से पुलिस और गोताखोर तीनों की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सतलुज यमुना लिंक नहर में बहे दिल्ली के तीन युवक
- फोटो : अमर उजाला
बहने वाले युवकों की पहचान राहुल और उसके दोनों साथी काला व अर्जुन के रुप में हुई। उन्हें बहते देखकर राहुल की मां सुरिंदर कौर और नन्ही बच्चियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद यहां आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के गोताखोरों को भी बुलवाया, लेकिन खबर लिखे जाने तक तीनों युवकों में से किसी का भी पता नहीं लग पाया था।
4 of 5
सतलुज यमुना लिंक नहर में बहे दिल्ली के तीन युवक
- फोटो : अमर उजाला
राहुल की मां सुरिंदर कौर ने बताया कि वे दिल्ली के दादा वे स्थित अंबेडकर गली के रहने वाले हैं। पिछले कुछ दिनों से किसी अनबन के चलते उनका 40 साल का बेटा राहुल अपनी 3 बेटियों भूमिका (8 साल), रीतिका (7 साल) और गुरबाणी (3 साल) को लेकर पत्नी से अलग रहता है। रविवार को वह अपनी सास का पिंडदान करने के लिए आया था कि लौटते वक्त ये हादसा हो गया।
सतलुज यमुना लिंक नहर में बहे दिल्ली के तीन युवक
- फोटो : अमर उजाला
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय थाना प्रभारी ओमपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को रविवार को करीब साढ़े 11 बजे 3 युवकों के यहां ज्योतिसर के पास एसवाईएल नहर में बह जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई गई और गोताखोरों को भी बुलवाया गया।