76 वर्षीय तृप्त सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहुत से लोगों ने तब मेरा मजाक भी उड़ाया था। लेकिन उनकी बातों पर ध्यान दिए बगैर मैंने जिम जारी रखा। सुबह पांच बजे जिम पहुंच जाता और दो से तीन घंटे तक कसरत करता। दो साल बाद जिम वालों ने मेरी ताउम्र की सदस्यता मुफ्त कर दी और मुझे ब्रांड एंबेसडर बना दिया। तृप्त सिंह ने बताया, जिम में युवा मुझे बाबाजी कहकर बुलाते थे। मैंने उन्हें टोकते हुए कहा कि यदि मुझे मुकाबले में हरा सको तो ही बाबा जी कहो। कोई युवा मुझे हरा नहीं सका। 545 पुशअप लगाने का रिकॉर्ड मेरे नाम है। ऐसी कोई मशीन जिम में नहीं है, जिस पर मैं कसरत न कर सकूं। 60 किलो के डंबल आराम से उठा लेता हूं। खुराक में सिर्फ हरी सब्जियां, उबला हुआ सोयाबीन व सूखे मेवे लेता हूं। दूध, दही, मक्खन, मास मछली, अंडा आदि से दूर रहता हूं।