फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब प्रेम की गजब कहानी : शादीशुदा भारतीय महिला को पाकिस्तानी से हुआ प्रेम...जेवरात संग बॉर्डर पर पहुंची तो खुला बड़ा राज

Thu, 08 Apr 2021 12:29 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ओडिशा की रहने वाली 25 वर्षीय शादीशुदा महिला सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी युवक की इस कदर दीवानी हो गई कि अपना घर-बार छोड़कर पाकिस्तान जाने के लिए पंजाब के डेरा बाबा नानक स्थित करतारपुर कॉरिडोर पर पहुंच गई। बीएसएफ से इसकी सूचना डेरा बाबा नानक पुलिस को मिली तो उसने महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। उसके पास से 25 तोले सोने और 60 ग्राम चांदी के गहने बरामद हुए हैं। महिला शादीशुदा है, जिसके पांच साल की बेटी भी है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने महिला के पति और पिता को बुलाकर बुधवार को उनके हवाले कर दिया।डीएसपी कंवलप्रीत सिंह ने बताया कि ओडिशा की रहनेवाली इस महिला की शादी 2015 में उड़ीसा में ही हुई थी। उसके पांच साल की एक बेटी भी है। दो साल पहले महिला ने मोबाइल पर अजहर नाम का ऐप डाउनलोड किया और चैट करना शुरू कर दिया। उन दिनों वह अपने मायके आई हुई थी औैर वहां रहते हुए ही उसका पाकिस्तान के इस्लामाबाद के रहने वाले एक युवक से प्रेम हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
महिला के पास मिले जेवरात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर लेकर व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू कर दी। पाकिस्तानी लड़के ने उसे डेरा बाबा नानक से कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान आने को कहा। इसके बाद वह उड़ीसा से चलकर पहले दिल्ली फिर दिल्ली से अमृतसर और अमृतसर से डेरा बाबा नानक पहुंची। जब वह करतारपुर कॉरिडोर पहुंची तो बीएसएफ ने उसे रोका और कहा कि इस समय पाकिस्तान जाना संभव नहीं है। कोरोना की वजह से कॉरिडोर बंद हैं और पाकिस्तान जाने के लिए वीजा-पासपोर्ट जरूरी है। 

4 of 5
करतारपुर कॉरिडोर। - फोटो : अमर उजाला
शक होने पर बीएसएफ ने इसकी सूचना डेरा बाबा नानक पुलिस को दी और वह पूछताछ के लिए उसे थाने ले आई। उसने सारी कहानी बताई तो एसएचओ डेरा बाबा नानक ने ओडिशा पुलिस से संपर्क किया। वहां से पता चला कि पांच अप्रैल 2021 को इस महिला के लापता होने की सूचना उसके पति ने संबधित थाने में दर्ज करवाई हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करतारपुर कॉरिडोर। - फोटो : अमर उजाला
जांच पड़ताल के दौरान यह भी पता चला कि यह महिला अपने घर से करीब 25 तोले सोना औैर 60 ग्राम चांदी के जेवर भी साथ लेकर आई है। एसएचओ ने ओडिशा पुलिस के मार्फत महिला के परिवारजनों को बुधवार को डेर बाबा नानक बुलाया और उसे उसके पति व पिता को बरामद किए गए जेवरात समेत सुपुर्द कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें