खुद से 10 साल छोटे प्रेमी को हासिल करने के लिए महिला ने अपने ही दो बच्चों को मौत के घाट उतरवा दिया। मामला, जींद का है। देखिए, कातिल मां की तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
देखिए, छोटी उम्र के प्रेमी को पाने के लिए बच्चों की कातिल बनी मां
2 of 6
हरियाणा में जींद जिले के सुंदरपुर गांव में 29 नवंबर को हुई 10 साल के बच्चे गुरजेंट की हत्या उसकी मां मुकेश देवी ने ही करवाई थी। पुलिस पूछताछ में मुकेश देवी ने बताया कि पति मनोज ढांडा के साथ उसकी नहीं बनती थी। वह अपने भाई विक्रम के साले शेखर से शादी करना चाहती थी। परिजनों के सामने भी उसने दूसरी शादी का प्रस्ताव रखा था। इस फैसले पर परिजनों ने मनोज से तलाक लेकर बच्चों के साथ मायके में रहने को कहा था।
विज्ञापन
देखिए, छोटी उम्र के प्रेमी को पाने के लिए बच्चों की कातिल बनी मां
3 of 6
मुकेश देवी ने पुलिस को बताया कि प्रेमी से शादी के लिए सबसे पहले उसने अपनी 12 साल की बेटी को गला घोंटकर मार डाला उसके बाद प्रेमी के जरिए बेटे की भी हत्या करवा दी। पुलिस ने हत्या के मामले में मुकेश देवी के प्रेमी शेखर को गिरफ्तार किया है। गुरजेंट की मौत के बाद मुकेश देवी ने पति के खिलाफ शिकायत दी तो पुलिस को मुकेश पर शक हुआ। आस पड़ोस में बातचीत से सामने आया कि मुकेश के शेखर से अवैध संबंध हैं।
देखिए, छोटी उम्र के प्रेमी को पाने के लिए बच्चों की कातिल बनी मां
4 of 6
आरोपी शेखर ने खुलासा किया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-32 के एक कॉलेज में बीएससी कंप्यूटर साइंस का द्वितीय वर्ष का छात्र है। जब गांव सुंदरपुर निवासी मनोज अपनी पत्नी मुकेश तथा बच्चों के साथ पंचकूला में रहता था तो उसके पास ही रहने लगा। वहां मनोज की पत्नी मुकेश के साथ उसके अवैध संबंध हो गए और दोनों शादी करना चाहते थे। इसमें मुकेश के दो बच्चे आड़े आ रहे थे। दो अक्टूबर को मुकेश की 12 वर्षीय बेटी गुलप्रीत उर्फ गुल्लू की भी गला घोंटकर हत्या कर दी थी, लेकिन उस समय परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम करवाए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन
देखिए, छोटी उम्र के प्रेमी को पाने के लिए बच्चों की कातिल बनी मां
5 of 6
पटेल नगर नरवाना निवासी शेखर तीन भाई हैं। उसके पिता की नरवाना में पकौड़ों की मशहूर दुकान है। शेखर की आयु 22 साल है, जबकि उसकी प्रेमिका मुकेश की आयु 32 वर्ष की है। शेखर ने बताया कि मुकेश उसके रिश्ते में साली लगती है। मुकेश के भाई के साथ शेखर की बहन की शादी हुई है। जब वह पाई में अपनी बहन से मिलने जाता तो कई बार मुकेश वहीं पर मिल जाती थी। इस दौरान उसे चाहने लगा था। वे शादी करना चाहते थे।
देखिए, छोटी उम्र के प्रेमी को पाने के लिए बच्चों की कातिल बनी मां
6 of 6
29 नवंबर देर शाम कुत्ते को रोटी देने के बहाने मुकेश देवी अपने बेटे को घर से बाहर ले गई थी। इससे पहले शेखर को फोन पर बुला लिया था। शेखर स्कूटी पर बैठाकर गुरजेंट को कुछ दूरी पर ले गया और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव गली में फेंककर फरार हो गया था। शेखर ने फोन पर एसएमएस भेजकर मुकेश को सूचना दी कि उसने काम तमाम कर दिया है। दोनों ने शादी करने का मन बना लिया और इसीलिए बच्चों की हत्या कर दी।