विवादों में रहने वाली सिंगर और डांसर सपना चौधरी से फिर स्टेज पर छेड़छाड़ हुई है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया है। आप भी देखिए।
विज्ञापन
2 of 6
सपना से छेड़छाड़
सोशल साइट यू-ट्यूब पर वायरल इस वीडियो में सपना के साथ सरेआम छेड़छाड़ का नाम लिखकर वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो में एक युवक मंच पर चढ़कर सपना से छेड़छाड़ की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
सपना से छेड़छाड़
वीडियो में दिखाया गया है कि डांस करते हुए अचानक से एक युवक हाथ में नोट लेकर मंच पर चढ़ता है और सपना से छेड़छाड़ की कोशिश करता है। सपना खुद चौक जाती है और उसके हाथ को दूर करते हुए बचने की कोशिश करती है।
4 of 6
सपना से छेड़छाड़
सोशल साइट यू-ट्यूब पर वायरल इस वीडियो को अब तक 50 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। गौरतलब है कि सपना से जुड़ा पहला विवाद इसी साल 17 फरवरी को एक रागिनी हो लेकर सामने आया था। आरोप था कि उन्होंने यह रागिनी गाकर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
5 of 6
सपना से छेड़छाड़
सतपाल तंवर ने 14 जुलाई 2016 को सपना चौधरी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद सपना चौधरी ने 04 सितंबर को जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी, जिसके कारण उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था।
हाल ही में सपना चौधरी का कैथल में कुरुक्षेत्र रोड स्थित एक पैलेस में डांस का प्रोग्राम था। कार्यक्रम का आयोजन एक चाय बेचने वाले विक्रेता ने यह कार्यक्रम करवाया था। आयोजकों की तरफ से इस कार्यक्रम की टिकटें 600-600 रुपये में बेची गई, वहीं 10 किलो बेबी चाय खरीदने पर टिकट फ्री में दी गई थी।