सड़क हादसे में मारे गए एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव जैसे ही नंदगांव पहुंचे कोहराम मच गया। देखिए हादसा कितना दर्दनाक था?
विज्ञापन
2 of 11
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हादसा, भिवानी में कलानौर-आंवल सड़क हादसे में मारे गए एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव जैसे ही नंदगांव पहुंचे कोहराम मच गया। सन्नाटे के बीच रुदन की आवाजें हर दिल को मानो बींध रही थी।
विज्ञापन
3 of 11
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
गम में डूबे परिजनों की हालत ऐसी थी कि गाड़ी से शव घर तो ले ए मगर उतारने की हिम्मत कोई नहीं जुटा सका। आखिरकार बिना गाड़ी से उतारे ही शवों को अंत्येष्टि के लिए ले जाया गया। गमगीन माहौल में पांचों शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
4 of 11
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
नंदगांव निवासी कपिल ने हाल ही में गाड़ी खरीदी थी। इसी कारण वह परिवार के साथ गुडग़ांव में माता शीतला की पूजा करने गया था। कपिल के साथ उसकी पत्नी, मां रामकली, दादी चावली देवी, चाची ज्योति, भतीजा मानव, चाचा नरेंद्र व दो अन्य महिलाएं थीं।
विज्ञापन
5 of 11
हादसे में घायल
- फोटो : अमर उजाला
वापसी में कलानौर के पास सड़क हादसे में पांचों की मौत हो गई। पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे शव गांव पहुंचे। शवों को ले जाने के लिए अर्थियां बनाई गई लेकिन शवों को घर उतारे बिना ही सीधे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
6 of 11
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
दो चिताओं पर पांचों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। एक चिता पर कपिल व उसके भतीजे मानव के शव को रखा गया तो दूसरी चिता में बुजुर्ग महिला चावली और उसकी पुत्र वधुओं राम कला और ज्योति के शव रखे गए।
विज्ञापन
7 of 11
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
तेज रफ्तार ने बुझा दिये दो परिवारों के चिराग
तेज रफ्तार ने दो परिवारों के इकलौते चिराग बुझा दिये। एक पिता को सदा के लिए अकेला कर दिया। तीन घायलों को ऐसा जख्म दिया कि वह पूरी जिंदगी उसकी टीस को नहीं भुला पाएंगे।
8 of 11
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में परिवार की तीन पीढ़ियों के पांच सदस्य सदा के लिए दुनिया से चले गए और अपने पीछे यादों के साथ ही गम छोड़ गए हैं। पुलिस का कहना है कि ट्राला चालक वाहन की गति पर नियंत्रण रखता तो शायद मासूम सहित पांच लोग जिंदा होते। कलानौर पुलिस ने ट्राला चालक की तलाश शुरू कर दी है।
9 of 11
हादसे में घायल व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
रॉड से गाड़ी की खिड़की तोड़कर निकाले शव
वाहनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए। इससे उसमें सवार लोग उसमें दब गए। घायलों और शवों को रॉड से कार की छत तोड़कर बाहर निकाला गया।
10 of 11
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हादसे से पहले इनोवा के पीछे चलने वाले कार चालक फरीदाबाद निवासी हिमांशु ने बताया कि हादसे के वक्त वह इनोवा गाड़ी के पीछे चल रहा था। अचानक इनोवा में ट्राले की टक्कर लगी और भयानक हादसा हो गया। हादसे की वजह से उनकी भी कार कुछ अनियंत्रित हो गई थी।
मेरे पिता सुरेश कुमार सेना से रिटायर्ड हैं। वह सुभाष अंकल के अच्छे मित्र हैं। इस कारण मैं भी परिवार के साथ माता के दर्शन करने गई थी। मैं और अन्य सदस्य गाड़ी में पीछे की सीट पर सो रहे थे। अचानक इेज धमाका हुआ कि जब आंख खुली तो मैं गाड़ी के पिछले हिस्से में फंसी हुई थी। आगे की तरफ कई लोग गाड़ी के मलबे में फंसे थे। इसके बाद मुझे कुछ याद नहीं है। - नेहा, हादसे की एक घायल