रक्षक ही बना भक्षक तो पब्लिक ने सिखाया सबक। बीच सड़क पर नर्सिंग छात्रा को छेड़ रहे हेड कांस्टेबल को जनता ने धुना। मामला रोहतक का है। शहर के पावर हाउस चौक पर शुक्रवार दोपहर हंगामा हो गया। पैदल जा रही नर्सिंग छात्रा का हाथ पकड़ने पर लोगों ने युवक की धुनाई कर दी। सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची तो भीड़ युवक की लगातार धुनाई करती रही।
विज्ञापन
नर्सिंग छात्रा को छेड़ा तो कांस्टेबल पिटा, तस्वीरें
2 of 5
युवक हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल है और नर्सिंग छात्रा की कुछ माह पहले ही शादी हुई है। छात्रा के भाइयों ने बताया कि आरोपी अनिल बरोदा थाना के गांव मिर्जापुर खेड़ी का रहने वाला है। वह हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल है और फिलहाल गुड़गांव आईआरबी में तैनात है। बरौदा थाना के गांव की एक विवाहिता शहर के एक निजी कॉलेज में नर्सिंग का कोर्स कर रही है और मॉडल टाउन में पीजी में रहती है।
विज्ञापन
नर्सिंग छात्रा को छेड़ा तो कांस्टेबल पिटा, तस्वीरें
3 of 5
शुक्रवार दोपहर एक बजे वह पीजी से निकल अस्पताल जा रही थी। पावर हाउस चौक के पास आरोपी युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा ने परिजनों को बताने के लिए फोन निकाला तो फोन भी छीनने का प्रयास किया। भीड़ ने युवक को घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच छात्रा के भाई और दूसरे परिजन पहुंच गए। परिजनों ने युवक की बुरी तरह से धुनाई कर दी।
नर्सिंग छात्रा को छेड़ा तो कांस्टेबल पिटा, तस्वीरें
4 of 5
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो करीब 20 मिनट तक रोड के बीच परिजन आरोपी की धुनाई करते रहे। और युवक लहूलुहान हो गया। उसके कपड़े तक फाड़ डाले और जूते भी छूट गए। इसी बीच युवक के कुछ साथी मौके पर पहुंच गए और युवक को ऑटो में डाल पीजीआई ले गए। परिजनों का कहना है कि 3 दिन पहले भी कांस्टेबल ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया था। अनिल को समझाया भी गया, लेकिन वह नहीं माना।
नर्सिंग छात्रा को छेड़ा तो कांस्टेबल पिटा, तस्वीरें
5 of 5
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भीड़ का गुस्सा बढ़ता देख आईजी ऑफिस में सूचना दी गई। लोगों के मुताबिक ट्रैफिक कर्मी मौके पर ही थे, लेकिन सब दूर खड़े तमाशा देखते रहे। मामले में कुलदीप सिंह, एसएचओ, पीजीआईएमएस थाना, रोहतक ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल पर छेड़छाड़ की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वह फिलहाल पीजीआई में दाखिल है। उसे हिरासत में ले लिया है।