बंद घर से एक ही परिवार की 5 लाशें एक साथ मिलने पर शहर में सनसनी फैल गई। जब शव बाहर निकाले गए तो नजारा काफी खौफॅनाक था। घटना पंजाब के तलवंडी भाई (फिरोजपुर) की है।
विज्ञापन
घर से मिलीं परिवार की 5 लाशें, खौफनाक तस्वीरें
2 of 6
परिवार के पांच सदस्यों के शव वार्ड नंबर-सात स्थित गुरुद्वारा लंगर साहिब के पास बने एक घर से बरामद हुए परिवार पिछले 25 साल से यहां पर रह रहा था। परिवार की एक लड़की लापता है।
विज्ञापन
घर से मिलीं परिवार की 5 लाशें, खौफनाक तस्वीरें
3 of 6
पुलिस को आशंका है कि लापता लड़की ने ही परिवार को खाने में जहर दिया होगा। मकान मालिक गुरमेल सिंह ने बताया कि पिछले 25 साल से उसके मकान में बांके लाल किराये पर रह रहा था। उसके चार बच्चे थे।
घर से मिलीं परिवार की 5 लाशें, खौफनाक तस्वीरें
4 of 6
बांके लाल मजदूरी करता था और उसके दो बेटे दुकान पर लगे थे। जबकि पत्नी घरों में काम करती थी। मूल रूप से ये परिवार बिहार का रहने वाला है। गुरमेल ने बताया कि पिछले आठ दिन से घर पर ताला लगा था।
विज्ञापन
घर से मिलीं परिवार की 5 लाशें, खौफनाक तस्वीरें
5 of 6
वीरवार को बंद कमरे से बदबू आने लगी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आकर बंद घर का ताला तोड़ा। घर के अंदर बांके लाल समेत पांच सदस्यों के शव पड़े थे, जिनसे बदबू उठ रही थी।
एसपी ने बताया कि बांके लाल की बेटी बॉबी लापता है। उसके लापता होने से आशंका है कि शायद उसने ही परिजनों को जहरीली वस्तु मिलाकर दी है। मरने वालों की पहचान बांके लाल, उसकी पत्नी रानी, बेटे कुंदन, नंदू और नंदू की पत्नी के रूप में हुई है।