फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नापाक हरकत: सिर्फ पाकिस्तान नहीं, अमेरिका-यूके से भी रची जा रही साजिश, पंजाब को बर्बाद करने की है खौफनाक योजना

Wed, 11 May 2022 10:51 AM IST
शाहरुख खान सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
1 of 11
Mohali Attack news - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में आतंकवाद को जिंदा करने की कोशिश में आतंकवादी संगठन जहां यूरोप से फंड मुहैया करवा रहे हैं, वहीं पाकिस्तान से हथियार व नशा। सिख फॉर जस्टिस का प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू अमेरिका में बैठकर पंजाब के युवाओं को डॉलर भेजने का लालच देकर देशद्रोही गतिविधियों के लिए उकसा रहा है। दूसरी ओर, जर्मनी के रहने वाले गुरमीत सिंह बग्गा व भूपिंदर सिंह, यूके के रहने वाले परमजीत सिंह पम्मा, कनाडा के रहने वाले हरदीप सिंह निझ्झर यूरोप में से फंड जमा कर आतंकवाद को जिंदा करने की कोशिश में लगे हुए हैं। केंद्रीय गुप्तचर एजेंसियों के मुताबिक, जर्मनी में छिपा खालिस्तानी आतंकी गुरमीत सिंह बग्गा होशियारपुर जिले का रहने वाला है। बग्गा के छोटे भाई गुरदेव सिंह उर्फ प्रायटी को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। ड्रोन के जरिये हथियारों को भेजने का आइडिया खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के प्रमुख सदस्य गुरमीत सिंह बग्गा उर्फ डॉक्टर का ही है। 
विज्ञापन

2 of 11
Mohali Attack news - फोटो : अमर उजाला
यह आइडिया उसे जर्मनी व आसपास के इलाकों में ड्रग्स डीलरों द्वारा तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किए जाने से मिला था। उसने इसे पाकिस्तान में रणजीत सिंह नीटा के साथ शेयर किया और आईएसआई को बग्गा ने ही यूके से पूरे टिप्स दिए कि कैसे हथियारों को ड्रोन के जरिये भारत में गिराया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 11
रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) - फोटो : अमर उजाला
बग्गा यूरोप में खालिस्तान की पूरी साजिश तैयार कर रहा है और उसने काफी लोगों को इस नेटवर्क से जोड़ रखा है। परमजीत सिंह पम्मा एनआईए की लिस्ट में वांटेड आतंकी है। उसके खिलाफ कई देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। उसे केंद्र सरकार ने आतंकवादी घोषित कर रखा है।

4 of 11
Mohali Attack news - फोटो : अमर उजाला
यूके में बसे पम्मा पर आरएसएस के नेता रूलदा सिंह की हत्या का आरोप है। 1992 तक पम्मा छोटे अपराध में शामिल था, दो साल के बाद वह जर्मनी चला गया, वहां से वह पाकिस्तान पहुंच गया और बब्बर खालसा इंटरनेशनल में शामिल हो गया। 

 
विज्ञापन

5 of 11
Mohali Attack news - फोटो : अमर उजाला
शुरुआत में वह वाधवा सिंह का करीबी था। इसके बाद वह खालिस्तानी टाइगर फोर्स में शामिल हो गया और जगतार सिंह तारा का करीबी बन गया। उस वक्त वह थाइलैंड में इंचार्ज था। 2000 में उसने यूके में राजनीतिक शरण ली, जहां उसने तीन मंजिला किराना स्टोर में निवेश किया।
विज्ञापन

6 of 11
Mohali Attack news - फोटो : अमर उजाला
हाल के सालों में वह गुरपतवंत सिंह पन्नू के करीब हुआ और यूके में संगठन का झंडा बुलंद कर रखा है। साथ ही यूके में पैसों को एकत्रित कर पाकिस्तान भेज रहा है और वहां आतंकी संगठनों को ऑक्सीजन दे रहा है। कनाडा के वैंकूवर में बैठा आतंकी हरदीप सिंह निज्जर ही पंजाब में टारगेट किलिंग का मास्टरमाइंड है।
विज्ञापन

7 of 11
Mohali Attack news - फोटो : अमर उजाला
उसी ने पंजाब में हिंदू नेताओं की हत्या और शिंगार सिनेमा ब्लास्ट केस का तानाबाना बुना था। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2018 में फरवरी माह के दौरान भारत आए कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को सौंपी आतंकवादियों की सूची में उसका नाम था लेकिन कनाडा की सरकार ने निज्जर पर कोई कार्रवाई नहीं की है। 

 

8 of 11
Mohali Attack news - फोटो : अमर उजाला
निज्जर के बारे में कैप्टन ने ट्रूडो को आगाह किया था कि वह वैंकूवर में रह रहा है और भारत विरोधी गतिविधियों का मास्टरमाइंड है। हरदीप निझ्झर काफी अमीर है और उसके गर्मख्याली संगठनों के साथ गहरे रिश्ते हैं।

 

9 of 11
Mohali Attack news - फोटो : अमर उजाला
जर्मनी से भी संचालित हो रहीं खालिस्तानी गतिविधियां
लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट के आरोप में गिरफ्तार किए गए सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के सदस्य जसविंदर सिंह मुल्तानी ने जो खुलासे केंद्रीय एजेंसियों के समक्ष किए थे, उसके मुताबिक जर्मनी में कम से कम 9  प्रमुख खालिस्तान समर्थक आतंकी गतिविधियों में सक्रिय हैं।

10 of 11
Mohali Attack news - फोटो : अमर उजाला
जो न केवल फंड मुहैया करा रहे हैं बल्कि कई वर्षों से जर्मनी से भारत के खिलाफ खालिस्तानी गतिविधियों को संचालित कर रहे थे। इनमें से चार संदिग्धों भूपिंदर सिंह भिंडा, गुरमीत सिंह बग्गा और प्रतिबंधित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के शमिंदर सिंह व और प्रतिबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के हरजोत सिंह के नाम सामने आए, इनके खिलाफ इंटरपोल ने रेड नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

11 of 11
Mohali Attack news - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय जांच एजेंसी के आला अधिकारी के मुताबिक, यूरोप से फंड पाकिस्तान भी भेजा जा रहा है और हवाला के जरिये पंजाब भी। पाकिस्तान में हथियारों के लिए और पंजाब में युवाओं को आतंकवाद की लहर से जोड़ने के लिए। पाकिस्तान में बैठे हरविंदर सिंह रिंदा को भी यूरोप से पूरी मदद मिल रही है, उसके संबंध यूके के पम्मा से काफी निकटवर्ती बन चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें