मोहाली के सेक्टर-77 स्थिथ पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हुए रॉकेट चलित ग्रेनेड (आरपीजी) हमले में आतंकी हमले में प्रयोग होने वाले टीएनटी (ट्राइनाइट्रो टोलीन) पदार्थ का प्रयोग हुआ था। यह खुलासा पंजाब पुलिस के डीजीपी वीके भावरा ने किया। हमले के बाद वह पहली बार मंगलवार दोपहर करीब ढाई मिनट के लिए मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि वह इस हमले को चैलेंज के रूप में ले रहे हैं। पुलिस को हमले से जुड़ी कई लीड मिली है। उम्मीद है कि जल्द ही यह केस हल कर लिया जाएगा। इस दौरान एनआईए, सेना समेत कई सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों व टीमों ने घटना स्थल का दौरा किया। इस मौके उनके साथ डीआईजी रोपड़ रेज गुरप्रीत सिंह भुल्लर व एसएसपी विवेकशील सोनी भी मौजूद रहे। खुफिया मुख्यालय के बाहर पत्रकारों ने डीजीपी से पूछा कि क्या इस सारी योजना के पीछे विदेशों में बैठे खालिस्तानी हैं। इस पर डीजीपी ने कहा, मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
2 of 9
Mohali Attack news
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि रात को हुए हमले के वक्त कमरे में कोई भी मौजूद नहीं था। पंजाब पुलिस ने हमला होने के बाद कुछ ही घंटों में कई लोगों को राउंडअप किया था। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
3 of 9
Mohali Attack news
- फोटो : अमर उजाला
डीजीपी से जब पूछा गया कि इस मामले में कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई है तो कहा कि जब गिरफ्तारी होगी तो बता दिया जाएगा। हालांकि उससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान आ चुका था कि इस मामले के आरोपी काबू कर लिए गए हैं।
4 of 9
Mohali Attack news
- फोटो : अमर उजाला
11 संदिग्धों को हिरासत में लिया
मोहाली में पुलिस खुफिया मुख्यालय पर हमले के संबंध में सोहाना थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर 307 आईपीसी, 16 यूएपीए और 03 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एसआई बलकार सिंह के बयान पर दर्ज की गई है। वहीं पंजाब पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। अंबाला, फतेहगढ़ साहिब, तरनतारन समेत कई जगह से लोगों को राउंड किया गया है।
विज्ञापन
5 of 9
Mohali Attack news
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर में फिर धमाका होने की फैली अफवाह
मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब पुलिस खुफिया मुख्यालय के बाहर दोबारा धमाका होने की अफवाह फैल गई। इतना ही नहीं कई राष्ट्रीय टीवी चैनलों पर ब्रेकिंग न्यूज चल गई, जबकि वहां पर कुछ नहीं हुआ था। पुलिस की टीमें हरकत में आ गई। इसके बाद एसएपपी विवेकशील सोनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि यह मात्र अफवाह थी। असल में ऐसा कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
6 of 9
Mohali Attack news
- फोटो : अमर उजाला
हमले के बाद एयरपोर्ट रोड से भागे थे
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी स्वीफ्ट डिजायर कार से हमला करने आए थे। उन्होंने करीब अस्सी फुट की दूरी से हमला किया था। इसके बाद वह तेजी से वहां से निकल गए थे।
आरोपी एयरपोर्ट रोड से डेराबस्सी होते हुए अंबाला की तरफ निकले हैं। उनकी आखिरी लोकेशन दप्पर में आई। इसके बाद से उनका कोई सुराग पुलिस को नहीं लगा है।
8 of 9
प्रॉपल्ड रॉकेट लॉन्चर
- फोटो : अमर उजाला
इमारत व पुलिस वाले थे निशाने पर
सेक्टर-77 स्थित पंजाब पुलिस का खुफिया मुख्यालय ही आरोपियों के निशाने पर था क्योंकि इसमें पंजाब पुलिस के कई विंग चलते हैं। साथ ही पुलिस के अधिकतर आला अफसर यहीं बैठते हैं।
यहीं से पूरे पंजाब की सुरक्षा व अन्य मामलों की रणनीति बनती है। ऐसे में आरोपी इसे उड़ाने की फिराक में थे। सूत्रों के अनुसार, अगर यह धमाका थोड़ा पहले हो गया होता है तो कुछ भी हो सकता था।