पंजाब में नल के करामाती होने की अफवाह फैली तो अंधी श्रद्धा के चलते लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। इंतजाम में हाथ पैर फूले तो ऐसा हल निकाला कि सब हैरान रह गए।
विज्ञापन
2 of 6
पंजाब के गांव में करामाती नल और उसका जादुई जल
- फोटो : अमर उजाला
गांव के पंच जगदेव सिंह ने बताया कि इस नल के जल से बीमारियां ठीक हो जाती हैं। इस कारण कई दिनों से हजारों की तादाद में लोग नल से पानी भरने के लिए आ रहे थे। इतनी बड़ी भीड़ को संभालना उनके बस से बाहर हो गया था।
विज्ञापन
3 of 6
पंजाब के गांव में करामाती नल और उसका जादुई जल
- फोटो : अमर उजाला
गांव के शमशेर सिंह ने बताया कि नल रात को 12 बजे बंद होता था और तड़के तीन बजे फिर चालू हो जाता था। बीती रात 11 बजे बाहर से आए लोगों ने नल से पानी भरते समय गांव के कई नौजवान सेवादारों से धक्का-मुक्की की और झगड़ा हो गया। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन का सहयोग मांगा गया था लेकिन अधिकारी एक बार ही आए।
4 of 6
पंजाब के गांव में करामाती नल और उसका जादुई जल
- फोटो : अमर उजाला
गांव वालों ने बताया कि जो लोग, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, पंचकूला से वाहनों में भरकर आ रहे हैं, रात के समय चोरों, लुटेरों की उनपर पैनी नजर रहती है। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि नल का पानी 50 रुपये प्रति बोतल ब्लैक में बिकने लगा था। इनसे परेशान होकर गांव के लोगों, सौंटी की पंचायत और सेवादारों ने संयुक्त फैसला लेकर बुधवार को उक्त नल बंद कर दिया। यहां पर दोनों गांवों की पंचायतों ने लोगों के लिए खाने के लंगर भी लगा रखे थे, वे भी बंद करा दिए गए।
विज्ञापन
5 of 6
पंजाब के गांव में करामाती नल और उसका जादुई जल
- फोटो : डेमो फोटो
बता दें कि यह नल फतेहगढ़ साहिब में अमलोह शहर के गांव अन्नियां में बहता था। इस नल को बंद किए जाने पर डीसी कमलदीप सिंह संघा का कहना है कि पंचायत ने अच्छा काम किया है। वह पंचायत के इस फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने नल वाली जगह पर जाकर व्यवस्था सुचारु की थी। वहां कोई घटना होती है तो प्रशासन कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा।
पंजाब के गांव में करामाती नल और उसका जादुई जल
- फोटो : अमर उजाला
तर्कशील सोसाइटी रजि. पंजाब की सरहिंद इकाई के तर्कशील बलदेव जलाल ने बताया कि नल के पानी के चक्कर में लोगों ने अपनी दवाएं छोड़ दीं। इससे बीमारी और बढ़ गई। दवा छोड़ने से अमलोह के एक आढ़ती की जान जा चुकी है। उन्होंने कहा कि उनका दावा है कि इस पानी से बीमारी ठीक नहीं हो सकती जिसकी बीमारी ठीक हो जाएगी उसे पांच लाख का इनाम दिया जाएगा।