फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुल्तान' के लिए सलमान ने मुंबई छोड़ा, लुधियाना होगा नया ठिकाना

Wed, 04 May 2016 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो :
दरअसल यशराज फिलम्स के बैनर तले निर्माता आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग के लिए अभिनेता सलमान खान फिल्म की यूनिट के साथ लुधियाना पहुंच गए हैं। लुधियाना के गांवों में फिल्म के एक गाने की शूटिंग होगी। इसके लिए सलमान करीब आठ से दस दिन तक शहर में रहेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दो या तीन दिन के लिए शूटिंग करने आएंगी। फिलहाल अनुष्का बरनाला के पस फिल्म फिलौरिया की शूटिंग में व्यस्त हैं। उस फिल्म में हीरो की भूमिका दलजीत निभा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान
कुछ दिन पहले सलमान ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ‘सुल्तान’ की शूटिंग की थी। लुधियाना में गांव जोधां, किलारायपुर और ललतों समेत कुछ गांवों में इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग की जाएगी। इसके लिए प्रोडक्शन टीम के अलावा सारी यूनिट ने लुधियाना में डेरा जमा लिया है। 

4 of 5
सलमान खान
जानकारी के अनुसार सलमान खान और अनुष्का शर्मा का होटल हयात रीजेंसी में ठहरने का कार्यक्रम है, जबकि यूनिट के लोग रेडिसन ब्लू होटल में रुके हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो :
इसके लिए रेडिसन में 42 कमरे बुक किए गए हैं। फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर हैं। यह हरियाणा के पहलवान सुल्तान अली खान के जीवन पर आधारित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें