आमिर खान की मूवी 'दंगल' के रियल बापू महावीर फौगाट ने अपनी बेटियों को लेकर बड़ा खुलासा किया। साथ ही एक ख्वाहिश भी जाहिर की।
विज्ञापन
2 of 8
फोगट सिस्टर्स
- फोटो : स्कूप व्हूप
महावीर फौगाट रविवार को परिवार संग मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जब बेटियों के खेलने कूदने की उम्र थी, उन्होंने उन्हें कुश्ती के गुर सीखाने शुरू कर दिए थे। बेटियों ने भी मेरे सपने को पूरा किया। इस मेहनत और लगन का परिणाम आप सभी के सामने है। आमिर खान की दंगल में ये पूरी कहानी बखूबी दिखाई गई है।
विज्ञापन
3 of 8
महावीर फोगाट
- फोटो : अमर उजाला
महावीर फौगाट ने बताया कि जब वह बेटियों को कुश्ती के लिए तैयार कर रहे थे तो गांव वालों के साथ-साथ उनके पिता ने काफी आलोचना की और कई बार मना भी किया। यह भी कहा गया कि लड़कियों को कुश्ती के दौरान कहीं चोट लग गई तो शादी कैसे होगी, लेकिन मैंने ठान ली थी, जिसे बेटियों ने कर दिखाया। मुझे गीता और बबीता पर गर्व है। महावीर ने कहा कि हरियाणा सरकार ने खेल के कई बड़े कदम उठाएं हैं, जो गौरव की बात है।
4 of 8
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में महावीर फौगाट
पहलवान महावीर ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में खेल की मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। मेरी ख्वाहिश एक एकेडमी बनाने की है, जहां प्रदेशभर के खिलाड़ियों को खेल बारीकी सिखाई जाएं और अत्याधुनिक सुविधाएं मिलें। खेल प्रतिभा को निखारने के लिए बुनियादी सुविधाओं का होना जरूरी है। 12 साल के संघर्ष के बाद बेटियों ने सपने को पूरा किया है।
विज्ञापन
5 of 8
महावीर फोगाट
- फोटो : अमर उजाला
मूवी दंगल में आमिर खान पर फिल्माए गए एक गीत बापू सेहत के लिए तू तो हानिकारक है... से द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महावीर फौगाट सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मां-बाप की ओर से दी जाने वाली शिक्षा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए हमेशा अहम साबित होती है। ऐसे में यह हानिकारक नहीं है, हां इस गाने को सुनकर थोड़ी हंसी जरूर आती है।
विज्ञापन
6 of 8
गीता फौगाट को मिला ईनाम
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर सीएम ने पहलवान गीता फौगाट और उनके परिवार को सम्मानित किया। शादी के बाद पहली बार सीएम से मिलने पहुंची गीता को उन्होंने मोबाइल से कैशलेश शगुन दिया। इस मौके पर सीएम ने बेटियों को खास दर्जा देते हुए लोगों से द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महावीर फौगाट का अनुकरण करने की अपील भी की।
विज्ञापन
7 of 8
गीता फौगाट को मिला ईनाम
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही महावीर फौगाट ने बलाली गांव में 10 एकड़ जमीन में खेल सुविधाएं देने की मांग की। इस दिशा में सीएम ने जल्द पहल करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर ग्राम पंचायत जमीन उपलब्ध कराए तो सरकार सभी तरह की खेल सुविधाएं देने को तैयार है। उन्होंने प्रदेश के खिलाड़ियों को एचपीएसपी की नौकरियों में आरक्षण देने पर भी विचार करने का भरोसा दिया।
गीता जल्द ही हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर ज्वाइन करेंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि देश और प्रदेश का खेल के क्षेत्र में नाम रोशन करने वाली बेटी गीता जल्द ही डीएसपी पद संभालेगी। इसके लिए गीता ने मुख्यमंत्री सहित अपने कोच, पिता और खेल प्रेमियों को धन्यवाद दिया।