नगर निगम कार्यालय परिसर में लोहड़ी पर सांसद किरण खेर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं। सांसद किरण खेर ने ढोल की थाप पर डांस भी किया।
विज्ञापन
2 of 5
Lohri Celebration in Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर एडिशनल सॉलिसीटर जनरल और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, मेयर देवेश मौदगिल, सीनियर डिप्टी मेयर गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, डिप्टी मेयर विनोद कुमार अग्रवाल, एडिशनल कमिश्नर अनिल गर्ग, ज्वाइंट कमिश्नर तेजदीप सिंह सैनी, चीफ इंजीनियर मनोज बंसल, एसई संजय अरोड़ा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित हुए।
विज्ञापन
3 of 5
Lohri Celebration in Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला
आस्ट्रेलिया की ब्रिस्बेन सिटी काउंसिल की चेयरपर्सन अंजेलिना ओवेन और पंजाबी वेलफेयर आस्ट्रेलिया की प्रधान गुरप्रीत पिंकी सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। सांसद किरण खेर और मेयर देवेश मौदगिल ने सभी कर्मचारियों को बधाई दी।
4 of 5
Lohri Celebration in Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला
सड़कों पर भी लगे लकड़ी के स्टाल, मूंगफली और गच्चक से सजे बाजार
सिटी ब्यूटीफुल में लोहड़ी पर सभी सेक्टरों की सड़कों पर ही लकड़ी के स्टाल लग गए। शहर में ऐसा नजारा पहली बार देखने को मिला, जहां हर सेक्टर खासकर सेक्टर -18, सेक्टर -34 के प्रदर्शनी ग्राउंड, सेक्टर -22 एवं अन्य मार्केट में लकड़ी खूब बिक्री।
Lohri Celebration in Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला
इनकी कीमत भी हर सेक्टर के अनुसार रखी गई है, जिसमें वीआईपी सेक्टर में 50 से 200 रुपये और कालोनियों में 15 से 20 रुपये प्रति किलो कीमत है। वहीं, सेक्टर -19 स्थित सदर बाजार, सेक्टर-22 की मार्केट, सेक्टर-26, सेक्टर-7, सेक्टर-34, 35, 36 सहित अन्य सेक्टर की मार्केट में मूंगफली की भट्टी वाले स्टाल पर भीड़ देखने लायक थीं।