फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से रोता-बिलखता हुआ घर आया बच्चा, मां ने कपड़े उतारकर देखा, तो उड़ गए होश

Tue, 20 Mar 2018 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
स्कूल में बच्चे की पिटाई - फोटो : demo photo
बच्चा स्कूल से रोता-बिलखता हुआ घर आया। मां को कुछ समझ नहीं आया तो उसने कपड़े उतार कर देखा, होश ही उड़ गए, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 8
स्कूल में बच्चे की पिटाई - फोटो : demo photo
मामला हरियाणा के सिरसा का है। रानियां रोड पर स्थित सिद्धी विनायक प्ले स्कूल में दो मैडमों (टीचर)ने केजी कक्षा में पढ़ने वाले मासूम बच्चे को प्लास्टिक की पाइप से बेरहमी से पीटा। स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चा रोते-रोते घर पहुंचा तो मां उसकी पीठ पर नीले निशान देखकर हैरान रह गई। इसके परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर गए। घटना की सूचना मिलने के बाद सब्जी मंडी चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

3 of 8

4 of 8
स्कूल में बच्चे की पिटाई - फोटो : demo photo
पुलिस ने बच्चे के पिता के बयान दर्ज करके स्कूल की मैडम आरोपी अनीता के खिलाफ जेजे एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में रानियां रोड निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसका बेटा छह वर्षीय हर्षित और बेटी गुंजन रानियां रोड स्थित सिद्धी विनायक प्ले स्कूल में पढ़ते हैं। हर्षित केजी कक्षा का छात्र है। सात मार्च दोनों बच्चे सुबह स्कूल गए थे। दोपहर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद हर्षित रोते-रोते घर पहुंचा।

विज्ञापन

5 of 8
फाइल फोटो - फोटो : demo photo
मां ज्योती ने उससे रोने का कारण पूछा तो हर्षित ने बताया कि मैडम ने प्लास्टिक के डंडे से उसकी पिटाई की है। मां ने उसकी शर्ट उतारकर देखा तो पीठ पर नीले के निशान देखकर वह हैरान रह गई। पिता राकेश व मां ज्योति हर्षित को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए। चोट के निशानों के आधार पर डॉक्टर ने मेडिकल रिपोर्ट बनाकर परिजनों को सौंप दी। इसके बाद राकेश ने घटना की सूचना सब्जी मंडी चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने राकेश का बयान दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

6 of 8
फाइल फोटो - फोटो : demo photo
मैडम बोलती हैं तेरा बाप अपराधी है
राकेश कुमार हत्या के मामले में सिरसा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। राकेश को जेल में बंद हुए 18 साल हो चुके हैं। इस मामले में ये बात सामने आई है कि आरोपी मैडम अनीता व पल्लवी स्कूल में हर्षित को हर रोज ये कहकर चिढ़ाती हैं कि तेरा बाप अपराधी है। हर्षित स्कूल के लौटकर ये बात अपनी मां को बताता था। 21 फरवरी को पिता राकेश जेल से चार सप्ताह की पैरोल पर घर आया। सात मार्च को भी मैडम अनीता ने हर्षित को दोबारा ये बात बोली तो हर्षित ने मैडम से कहा कि आप झूठ बोलती हो, मेरे पापा अच्छे इंसान हैं। इसके बाद मैडम अनीता ने प्लास्टिक के डंडे से हर्षित की बेरहमी से पिटाई की।
विज्ञापन

7 of 8
स्कूल में बच्चे की पिटाई - फोटो : demo photo
जल्द होगी गिरफ्तारी
बच्चे को प्लास्टिक की पाइप से पीटने के आरोपी में सिद्ध विनायक प्ले स्कूल की मैडम अनीता और एक अन्य के खिलाफ जेजे एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की अच्छी तरह से जांच की है। आरोपी को जल्द से जल्द महिला पुलिस गिरफ्तार करेगी।
- अमित बैनीवाल, शहर थाना प्रभारी, सिरसा
विज्ञापन

8 of 8
स्कूल में बच्चे की पिटाई - फोटो : demo photo
तीन साल कैद का प्रावधान
किसी भी नाबालिग के साथ प्रताड़ना करने पर आरोपी के खिलाफ अंडर सेक्शन 75 जेजे एक्ट 2015 के तहत तीन साल की सजा व एक लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है।
- मोनिका चौधरी, लीगल प्रोबेशन ऑफिसर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें