फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दूसरे को बचाते-बचाते डूब गए 3, हादसे के बाद की तस्वीरें

Sun, 04 Oct 2015 08:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(फिरोजपुर)
विज्ञापन
1 of 9
पानी की डिग्गी में डूबने से महिला समेत दो बच्चों की मौत हो गई। घटना पंजाब के अबोहर में घटी। देखिए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें।
विज्ञापन

एक दूसरे को बचाते-बचाते डूब गए 3, हादसे के बाद की तस्वीरें

2 of 9
अबोहर के गांव आजमवाला में उस समय मातम छा गया, जब डूबने से बुआ, भतीजे और भतीजी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्‍थल पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

एक दूसरे को बचाते-बचाते डूब गए 3, हादसे के बाद की तस्वीरें

3 of 9
मिली जानकारी के अनुसार, गांव के ही निवासी बलकार सिंह की पत्नी निक्की (28) अपने दो बच्चों के साथ खेत में नरमा चुगने गई थी। उसके साथ उसके भाई कर्मजीत सिंह की 14 वर्षीय बेटी सुखविंद्र कौर व करीब 9 वर्षीय बेटा धर्मेंद्र भी खेत में चले गए।

एक दूसरे को बचाते-बचाते डूब गए 3, हादसे के बाद की तस्वीरें

4 of 9
निक्की खेत में ही बनी पानी की डिग्गी के किनारे नरमा चुग रही थी तो उसकी भतीजी सुखविंद्र और भतीजा धर्मेंद्र डिग्गी के किनारे बैठकर कपड़े धोने लगे। इसी दौरान अचानक धर्मेंद्र का पैर फिसल गया और वह डिग्गी में जा गिरा।
विज्ञापन

एक दूसरे को बचाते-बचाते डूब गए 3, हादसे के बाद की तस्वीरें

5 of 9
भाई धमेंद्र को बचाने के लिए बहन सुखविंद्र ने भी डिग्गी में छलांग लगा दी। बच्चों की चीखने की आवाज सुनकर निक्की दौड़ी आई और उन्हें बचाने के डिग्गी में कूद गई। एक दूसरे को बचाने की जद्दोजहद में तीनों डूब गए।
विज्ञापन

एक दूसरे को बचाते-बचाते डूब गए 3, हादसे के बाद की तस्वीरें

6 of 9
घटना के बाद निक्की के दोनों बच्चे रोते हुए दौड़कर घर पहुंचे और लोगों को जानकारी दी। जब तक गांव के लोग डिग्गी के पास पहुंचे तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। गांववालों ने तीनों शवों को डिग्गी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

एक दूसरे को बचाते-बचाते डूब गए 3, हादसे के बाद की तस्वीरें

7 of 9
घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर के प्रभारी कुलदीप शर्मा व समाज सेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति की टीम मौके पर पहुंची तथा तीनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।

एक दूसरे को बचाते-बचाते डूब गए 3, हादसे के बाद की तस्वीरें

8 of 9
गांव आजमवाला में हुई इस घटना में मारे गए दोनों बहन भाई गांव चक फतेह सिंह वाला के निवासी थे और तीन महीने पहले ही गांव आजमवाला में आकर रहने लगे थे।
विज्ञापन

एक दूसरे को बचाते-बचाते डूब गए 3, हादसे के बाद की तस्वीरें

9 of 9
गांव में कर्मजीत सिंह चिनाई मिस्त्री का कार्य करता था। सुखविंद्र कौर उसकी बड़ी बेटी और धर्मेंद्र बड़ा बेटा था। गौरतलब है कि करीब 4 वर्ष पूर्व भी गांव के निवासी बचित्र सिंह पप्पी व उसके भाई लड्डू सिंह के लड़कों की भी नहाते समय इसी डिग्गी में डूब कर मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें