फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: गुंडागर्दी का 'नंगा नाच', पति-पत्नी को दौड़ा-दौड़ा पीटा

Sun, 04 Oct 2015 08:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
बीच सड़क पर गुंडागर्दी का नंगा नाच देखकर सब सन्न रह गए। लोगों ने पति-पत्नी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। कपड़े तक फाड़ दिए। तस्वीरों में मामला।
विज्ञापन

Pics: गुंडागर्दी का 'नंगा नाच', पति-पत्नी को दौड़ा-दौड़ा पीटा

2 of 7
घटना पंजाब के बरनाला की है। कचहरी चौक पर पुलिस नाके की बीच अज्ञात हमलावरों ने दंपति को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और पति के कपडे़ फाड़ दिए। हमलावर दंपति को अगवा कर ले जाने लगे तो आसपास के दुकानदारों ने उन्हें बचाया।
विज्ञापन

Pics: गुंडागर्दी का 'नंगा नाच', पति-पत्नी को दौड़ा-दौड़ा पीटा

3 of 7
आलम यह रहा कि हमलावर दंपति को पीटते रहे और पुलिस वाले चुपचाप तमाशबीन बने रहे। हमले की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pics: गुंडागर्दी का 'नंगा नाच', पति-पत्नी को दौड़ा-दौड़ा पीटा

4 of 7
पीड़ित गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसे शनिवार को कचहरी चौक स्थित देना बैंक से फोन आया था। इसके बाद वह अपना पत्नी संदीप कौर के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव खुड्डीकलां से बरनाला के लिए चल पड़ा।
विज्ञापन

Pics: गुंडागर्दी का 'नंगा नाच', पति-पत्नी को दौड़ा-दौड़ा पीटा

5 of 7
कचहरी चौक पर दो गाड़ियों में सवार कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर जमीन पर गिरा दिया और उसे व उसकी पत्नी को पीटने लगे। हमलावरों ने गुरप्रीत सिंह के कपडे़ भी फाड़ दिए।
विज्ञापन

Pics: गुंडागर्दी का 'नंगा नाच', पति-पत्नी को दौड़ा-दौड़ा पीटा

6 of 7
गुरप्रीत सिंह ने कहा कि अगर दुकानदार उन्हें न बचाते तो वह लोग उन्हें अगवा कर ले जाते। पास ही लगे नाके पर मुस्तैद पुलिस मुलाजिम चुपचाप तमाशा देखते रहे। इस संबंध में थाना प्रभारी परमजीत सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया शिकायत आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Pics: गुंडागर्दी का 'नंगा नाच', पति-पत्नी को दौड़ा-दौड़ा पीटा

7 of 7
पीड़ित गुरप्रीत सिंह ने बताया है कि वह हमलावरों को पहचानता नहीं है। उसने कर्ज देने वाले फाइनेंशरों और रिश्तदारों पर हमला कराने का शक जताया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें