फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के बारे में ये क्या बोल गए 'आप' नेता कुमार विश्वास?

Mon, 02 Nov 2015 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास ने नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसी तीखी बात कह दी कि सुनकर सब सन्न रह गए। जानिए क्या बोले वे? रिपोर्ट: दीपक शाही, चंडीगढ़
विज्ञापन

मोदी के बारे में ये क्या बोल गए 'आप' नेता कुमार विश्वास?

2 of 7
कुमार विश्वास चंडीगढ़ में चल रहे पेक फेस्ट में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां उन्होंने स्टार नाइट में कविताओं और जुमलों के जरिए भाजपा नेताओं पर जमकर ‌वार किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी नहीं बख्‍शा।
विज्ञापन

मोदी के बारे में ये क्या बोल गए 'आप' नेता कुमार विश्वास?

3 of 7
कुमार विश्वास ने अहंकार की बात करते हुए उन्होंने पीएम की चुटकी भी ली। उन्होंने कहा कि मोदी में इतना अहंकार है कि उन्होंने दिल्ली में आईआईटी इंजीनियरों को जंगली और जोकर की उपाधि दे डाली।

मोदी के बारे में ये क्या बोल गए 'आप' नेता कुमार विश्वास?

4 of 7
दिल्ली विधान सभा चुनाव में भाजपा की हार पर कुछ यूं व्यंग्य किया, ‘जहां वह रहते हैं वहां ऐसा झाड़ू चला कि उन्हें बुलाकर कहना पड़ा कि आओ हमारे साथ चाय पियो।’
विज्ञापन

मोदी के बारे में ये क्या बोल गए 'आप' नेता कुमार विश्वास?

5 of 7
कुमार विश्वास ने कहा कि जब प्रधानमंत्री पहली बार अमेरिका गए तो राष्ट्रपति बराक ओबामा को गले लगाया। उस दौरान पहली बार दोनों की साथ फोटो छपी तो गोरे तय नहीं कर पा रहे थे कि गोरा कौन है, हमार वाला या उनका वाला।
विज्ञापन

मोदी के बारे में ये क्या बोल गए 'आप' नेता कुमार विश्वास?

6 of 7
आप नेता ने कहा कि एक जमाना था कि पिज्जा खाने वाला देश एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को वीजा तक नहीं देता था। भारत के लोगों ने लोकतंत्र पर मुहर लगाई और वे मुख्यमंत्री देश के यशस्वी प्रधानमंत्री बन गए। इसके बाद तो व्हाइट हाउस ने दरवाजा खोलकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के बारे में ये क्या बोल गए 'आप' नेता कुमार विश्वास?

7 of 7
कुमार विश्वास ने बादल परिवार को भी नहीं छोड़ा। अपनी कविता ‘न किसी राह पर, न रह गुजर से निकलेगा, हमारे पाव का कांटा हमीं से निकलेगा’। उन्होंने अपनी कविता समाप्त करते हुए कहा कि घबराइए मत कांटा पंजाब से ही निकलेगा। जमाना लद गया कि रणवीर के बाद सुखबीर आएंगे, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि पंजाब में कौन आएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें