फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूजः सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू खत्म, भर्ती के नए नियम

Mon, 02 Nov 2015 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी। भर्ती के लिए इंटरव्यू खत्म कर दिया गया है। अब नए नियम से रिक्रूटमेंट की जाएगी।
विज्ञापन

गुड न्यूजः सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू खत्म, भर्ती के नए नियम

2 of 9
इस नए नियम के तहत केवल लिखित परीक्षा देनी होगी और मेरिट के आधार पर नौकरी दी जाएगी। इस संबंध में नोटिफिकेशन तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

गुड न्यूजः सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू खत्म, भर्ती के नए नियम

3 of 9
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय दफ्तरों में जनवरी 2016 से बी से डी ग्रुप की सभी भर्तियों से इंटरव्यू खत्म करने की घोषणा की थी। इसे चंडीगढ़ प्रशासन लागू करने जा रहा है।

गुड न्यूजः सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू खत्म, भर्ती के नए नियम

4 of 9
यूटी प्रशासन नवंबर के अंत तक इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी करेगा। यूटी अधिकारियों का कहना है कि कुछ विभागों में यूटी प्रशासन ने भर्ती के नए नियमों को फालो करने की शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन

गुड न्यूजः सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू खत्म, भर्ती के नए नियम

5 of 9
इंटरव्यू सिस्टम खत्म होने से भर्ती प्रक्रिया पूरी होने में 6 महीने से अधिक का समय नहीं लगेगा। अधिकारियों के अनुसार अगले छह महीने में विभिन्न विभागों में करीब एक हजार कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। सभी भर्ती सिर्फ लिखित परीक्षा की मेरिट पर होगी।
विज्ञापन

गुड न्यूजः सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू खत्म, भर्ती के नए नियम

6 of 9
यूटी प्रशासन ने आगामी समय में विभिन्न विभागों में 329 क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट, 30 जेई की भर्ती करेगा। पुलिस विभाग में 520 कांस्टेबल की भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी होगा। नगर निगम में भी 320 फायर मैन की भर्ती जल्द की जाएगी।
विज्ञापन

गुड न्यूजः सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू खत्म, भर्ती के नए नियम

7 of 9
इंटरव्यू स्तर पर यूटी प्रशासन में बड़े स्तर पर धांधली का मामला 2009 में शिक्षा विभाग में 538 शिक्षकों की भर्ती के समय हुआ था। इंटरव्यू में धांधली के कारण मामला सीबीआई तक पहुंच और शिक्षा विभाग के आला अधिकारी भी मामले में फंसे थे।

गुड न्यूजः सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू खत्म, भर्ती के नए नियम

8 of 9
घटना के बाद यूटी प्रशासन ने शिक्षकों की भर्ती से इंटरव्यू पूरी तरह खत्म कर दिया। अगस्त 2015 में करीब 1200 शिक्षकों की भर्ती सिर्फ लिखित परीक्षा की मेरिट पर की गई है। अब अन्य विभागों में भी यह प्रक्रिया लागू की गई है।
विज्ञापन

गुड न्यूजः सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू खत्म, भर्ती के नए नियम

9 of 9
चंडीगढ़ के वित्त सचिव सर्वजीत सिंह ने बताया कि यूटी प्रशासन में बी से डी ग्रुप की सभी भर्ती सिर्फ लिखित परीक्षा की मेरिट पर होगी। 329 क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट की भर्ती भी लिखित परीक्षा की मेरिट पर होगी। भर्ती को पारदर्शी बनाने के लिए लिखित परीक्षा की जिम्मेदारी प्राइवेट एजेंसी को दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें