पंजाब सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार में एक बार फिर विधानसभा हलका खरड़ की किस्मत चमक गई। हलके से पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचीं पंजाबी गायिका अनमोल गगन मान को मंत्री बनाया गया। सोमवार शाम को उन्होंने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। खरड़ विधानसभा मोहाली जिले का हिस्सा है।