जीटी रोड पानीपत की तरफ खाली।
- फोटो : अमर उजाला
बाईपास पर अब भी जमा किसान, ट्रैक्टर परेड वाले ही वापस लौटे
उधर, बुधवार सुबह टीकरी बॉर्डर पर वे किसान जमे रहे, जो लंबे समय से आंदोलन में भाग लेने आए थे। टीकरी बॉर्डर के अलावा, रोहतक बाईपास पर किसानों के ट्रैक्टर व ट्रॉली पहले की तरह खड़े हैं। किसानों का कहना है कि संयुक्त किसान मोर्चा आंदोलन को लेकर जो निर्णय लेगा, उसी का अनुशरण करेंगे।
मैं जब धरनास्थल पर आया तो यहां काफी भाईचारा देखा था। किसान ट्रैक्टर परेड में कुछ शरारती तत्वों ने बवाल किया और लालकिला पर धार्मिक झंडा फहराया है। इससे आंदोलन की काफी बदनामी हुई है और इसका काफी गलत संदेश गया है। इसका परिणाम भी गलत ही निकलेगा। - दिलबाग सिंह, एनआरआई पंजाब।