फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 ऑपरेशन में 58 आतंकियों को किया ढेर, अब मिला वीरता पुरस्कार, जानिए कौन है हरियाणा का ये 'शेर'

Wed, 27 Jan 2021 04:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
सीआरपीएफ जवान सोनू।
हरियाणा के जींद जिले के गांव लजवाना खुर्द निवासी सीआरपीएफ जवान सोनू अहलावत को दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रपति के हाथों वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सोनू के गांव लजवाना खुर्द में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

2 of 5
सीआरपीएफ जवान सोनू।
सोनू के परिजनों के अनुसार 26 जनवरी 2019 को जम्मू में आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। उस मुठभेड़ में सोनू को काफी चोटें आई। कई दिनों तक सोनू अस्पताल में भर्ती भी रहे। सोनू के पिता रणबीर सिंह के अनुसार उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। वे भाग्यशाली हैं, जो बेटा देश की रक्षा कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
सीआरपीएफ जवान सोनू की मां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनू की मां बिमला ने बताया कि सोनू को शुरू से सीमा पर देश की सेवा करने का जुनून था। इसके चलते वह कड़ी मेहनत करता था। सुबह चार बजे ही दौड़ के लिये उठ जाया करता था। मां ने बताया कि सोनू की पढ़ाई में भी विशेष रूचि है।

4 of 5
सोनू का घर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों के अनुसार सोनू 2012 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। फिलहाल वे श्रीनगर में तैनात हैं। सोनू अब तक 22 ऑपरेशन में 58 आतंकवादियों को ठिकाने लगा चुके हैं। 25 जनवरी 2019 को रात 10:00 बजे श्रीनगर में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। यहां रात भर अभियान चला। 26 जनवरी की सुबह 3:30 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीवी देखते परिजन।
मकान की घेराबंदी करने के बाद जब आंसू गैस के गोले फेंकने पर भी आतंकवादियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो सोनू ने घर के अंदर प्रवेश किया। तब सोनू सबसे आगे थे। बाथरूम में छिपे आतंकवादी ने उन पर एक ग्रेनेड फेंक दिया, इसके बाद दो और आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका। इस हमले में चार जवान घायल हुए थे। ग्रेनेड का छर्रा सोनू के गाल के आर-पार हो गया। यह निशान सोनू के शरीर में आज तक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें