करनाल में अवरोध हटाते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
करनाल जिला प्रशासन द्वारा बुधवार की शाम से ही जीटी रोड जाम करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए गुरुनाम सिंह चढूनी ने कहा कि किसान जब करनाल पहुंचते तो हाइवे जाम करते तो बात समझ में आती, बिना किसी बजह लोगों को परेशान किया गया। किसान अपनी लड़ाई के मोर्चे पर हैं। पहली बात तो लड़ाई कोई भी हो, इसमें नुकसान ही होता है लेकिन जब कोई रास्ता न बचे तो जिंदा रहने के लिए लड़ना ही चाहिए। तब अर्जुन की तरह सिर्फ मछली की आंख ही दिखनी चाहिए। किसान पहल नहीं करेंगे।