6 भाई बहनों का जहर दे दिया और खुद भी खा लिया। चार की मौत हो गई, खुद की भी जान चली गई, एक बच गया जिसने पूरी कहानी पुलिस को सुनाई।
विज्ञापन
2 of 6
कपूरथला में भाई बहनों को मारकर सुसाइड की
जहर खाने के बाद किस्मत से बच गए 21 साल के हरिनंदन ने बताया कि वह गर्मी की छुट्टियों में कपूरथला में लक्ष्मी नगर निवासी अभिमन्यु के घर आया हुआ था। मंगलवार रात को अभिमन्यु सभी के खाने के लिए बर्गर लाया था। उसने अपने सभी भाई बहनों को बर्गर खाने को दिया। उसने भी एक पैकेट उठा लिया।
विज्ञापन
3 of 6
कपूरथला में भाई बहनों को मारकर सुसाइड की
हरिनंदन ने बताया कि छह भाई बहनों में सबसे छोटी बहन आरती (5) भी बर्गर खाने लगी, लेकिन वह उसे कड़वा लगा और उसने बर्गर फेंक दिया। मुझे भी स्वाद कड़वा लगा, लेकिन खाते ही मैं बेहोश हो गया। होश आया तो आसपास सभी बेसुध पड़े थे। जैसे तैसे उठकर उसने पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया।
4 of 6
Kapurthala Suicide
हरिनंदन ने बताया कि अभिमन्यु की मां मौजूद थी, लेकिन सभी की हालत देखकर वह बेसुध हो गई। बता दें कि पंजाब के कपूरथला में गरीबी से तंग आकर युवक ने अपने छह भाई बहनों को जहर देखकर खुद भी खा लिया। युवक समेत पांच भाई बहनों की मौत हो गई। मरने वालों में अभिमन्यु (21) अनु कुमारी (18), अंशुमन (15), अर्चना कुमारी (9), छोटे भाई अनुराग कुमार (10) शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Kapurthala Suicide
मरने से पहले अभिमन्यु ने सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने गरीबी आर्थिक तंगी को जान लेने और देने का कारण बताया। मां कहती है, काम अच्छा चल रहा था। आर्थिक तंगी नहीं थी, न ही किसी तरह का कोई झगड़ा। पुलिस को मौके से बर्गर के पैकेट और कीटनाशक भी मिला। कीटनाशक की पांच बोतलें बरामद हुई, वहीं गिलास में घुला हुआ कीटनाशक भी मिला।
थाना सिटी के एसएचओ जतिंदरजीत सिंह ने फिलहाल 174 की कार्रवाई की है। एसएसपी संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि डीसी मोहम्मद तैयब मामले की मजिस्ट्रेट जांच एसडीएम कपूरथला नयन भुल्लर को सौंपी है। सिविल अस्पताल में भर्ती हरि आनंद ने रात के समय किसी भी तरह की लड़ाई की बात से इंकार किया है। पुलिस ने तीन डॉक्टरों के पैनल से शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया है।