चार भाई बहनों की जान लेकर सुसाइड करने वाले युवक अभिमन्यु का एक और सच सामने आया है, जिसे सुनकर पुलिस और मां बाप काफी हैरान हैं।
विज्ञापन
2 of 6
कपूरथला में भाई बहनों को मारकर सुसाइड की
पंजाब के कपूरथला में लक्ष्मीनगर निवासी अभिमन्यु अपनी मां को भी जहर देना चाहता था, लेकिन मां ने तबीयत ठीक न होने की बात कहकर बर्गर खाने से इंकार कर दिया। पिता राजकिशोर छोटे बेटे को लेकर किसी की शादी में गए थे। मां की आंखों के सामने उसके बच्चों ने दम तोड़ दिया और वह कुछ न कर सकीं। हरिनंदन को होश आया तो उसने पुलिस और एंबुलेंस को कॉल किया।
विज्ञापन
3 of 6
कपूरथला में भाई बहनों को मारकर सुसाइड की
बर्गर खाने से अभिमन्यु (21) अनु कुमारी (18), अंशुमन (15), अर्चना कुमारी (9), छोटे भाई अनुराग कुमार (10) की मौत हो गई। मृतक अभिमन्यु के घर छुट्टियों में रहने आया चचेरा भाई हरिनंदन (21) बच गया, वहीं छोटी बहन आरती (5) ने बर्गर कड़वा लगने से फेंक दिया और वह भी बच गई। मरने से पहले अभिमन्यु ने सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने गरीबी आर्थिक तंगी को जान लेने और देने का कारण बताया।
4 of 6
कपूरथला में भाई बहनों को मारकर सुसाइड की
मां कहती है, काम अच्छा चल रहा था। आर्थिक तंगी नहीं थी, न ही किसी तरह का कोई झगड़ा। घटना मंगलवार देर रात की है। अजीत नगर में नाई की दुकान चलाने वाला अभिमन्यु पूरे परिवार के लिए खाने को बर्गर लाया। उसने बर्गर में कीटनाशक मिलाया और भाई बहनों को खाने को दे दिया। खुद भी एक बर्गर खा लिया और मां ने तबीयत ठीक न होने के कारण खाने से इंकार कर दिया। बर्गर खाने के बाद सभी उल्टियां करने लगे।
विज्ञापन
5 of 6
Kapurthala Suicide
मां यह देखकर घबरा गई और चिल्लाने लगी। तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। चचेरा भाई हरिनंदन बेहोश हो गया था, होश आया तो एंबुलेंस और पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया। मौके से बर्गर के पैकेट और कीटनाशक भी मिला। कीटनाशक की पांच बोतलें बरामद हुई, वहीं गिलास में घुला हुआ कीटनाशक भी मिला।
थाना सिटी के एसएचओ जतिंदरजीत सिंह ने फिलहाल 174 की कार्रवाई की है। एसएसपी संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि डीसी मोहम्मद तैयब मामले की मजिस्ट्रेट जांच एसडीएम कपूरथला नयन भुल्लर को सौंपी है। सिविल अस्पताल में भर्ती हरि आनंद ने रात के समय किसी भी तरह की लड़ाई की बात से इंकार किया है। पुलिस ने तीन डॉक्टरों के पैनल से शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया है।