फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो सिर्फ इस वजह से जापानी युवती ने भारतीय पति से मांग लिया तलाक

Wed, 19 Jul 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
divorce
जापानी युवती को भारतीय से प्यार हुआ और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। अब दोनों को तलाक चाहिए और इसके पीछे की वजह बेहद हैरान करने वाली है।
विज्ञापन

2 of 6
marriage
दरअसल, दोनों को तलाक चाहिए क्योंकि अब उन्हें लगता है कि उनके रहन-सहन, खानपान, संस्कृति, बोली भाषा में बहुत असमानताएं हैं। शुरू-शुरू में दोनों ने ही समझौता किया, लेकिन कुछ समय बाद दोनों समझ गए कि वह साथ-साथ नहीं रह सकते। दोनों में मनोवैज्ञानिक अंतर, उनकी राय, बेजोड़ता के कारण वह साथ-साथ रहने में असमर्थ हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
marriage
यही कारण है कि आपसी रजामंदी से दोनों 10 मई 2016 से अलग अलग रह रहे हैं। युवती गुरुग्राम वापस चली गई और होटल में फिर से नौकरी शुरू कर दी। करीब एक साल अलग रहने के बाद अब दोनों तलाक की दहलीज पर पहुंच गए हैं। दोनों ने चंडीगढ़ की अदालत में तलाक का केस फाइल किया है और रजामंदी के साथ तलाक चाहते हैं। 

4 of 6
marriage
केस की पैरवी कर रही एडवोकेट अमनदीप कौर ने बताया कि युवती जापान की और युवक चंडीगढ़ का रहने वाला है। दो वर्ष पहले ही दोनों की शादी हुई थी, लेकिन एक ही साल बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे और अब आपसी समझौते के साथ तलाक के लिए जिला अदालत में अर्जी दायर की है। 
विज्ञापन

5 of 6
marriage
अमनदीप कौर ने बताया कि चंडीगढ़ सेक्टर-47 निवासी 27 वर्षीय अशोक (परिवर्तित नाम) गुरुग्राम में एक होटल में बतौर शेफ नौकरी करते थे। जापानी मूल की 36 वर्षीय युवती भी वहां पर शेफ थी। युवती थोड़ी बहुत हिंदी और इंग्लिश जानती है। थोड़ा बहुत दोनों भाषाएं बोल भी लेती है। अशोक और जापानी युवती में काम के दौरान ही बातचीत होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिन्दू शादी
बातचीत का सिलसिला दोस्ती तक पहुंचा और उसके बाद प्यार में। इसके बाद दोनों ने शादी करना तय किया। अशोक ने अपने परिजनों को किसी तरह से शादी के लिए मनाया। एक सितंबर 2015 को अशोक की अपने से 9 साल बड़ी जापानी मूल की युवती से हिंदू रीति रिवाज से पंचकूला में शादी हुई। इसके दो महीने बाद 5 नवंबर को दोनों की शादी की रिसेप्शन पार्टी हुई। शादी के बाद दोनों चंडीगढ़ रहने लगे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें