जालंधर की दिव्यांग शतरंज खिलाड़ी मल्लिका हांडा का दर्द एक बार फिर छलक उठा। उन्होंने वीडियो साझा कर अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी। मल्लिका राष्ट्रीय और अंतररष्ट्रीय स्तर पर कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं लेकिन अभी तक उन्हें न सरकारी नौकरी मिली और न ही नकद ईनाम राशि। मल्लिका हांडा ने इस बार पंजाब के खेलमंत्री परगट सिंह, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और राहुल गांधी को टैग कर अपना दर्द साझा किया। बता दें कि एक तरफ क्रिकेट समेत तमाम खेलों में पदक जीतने पर खिलाड़ियों पर धनवर्षा होती है। उन्हें सरकारी नौकरी से नवाजा जाता है लेकिन कई पदक जीतने के बाद भी दिव्यांग शतरंज खिलाड़ी मल्लिका हांडा के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। मल्लिका ने ट्वीट किया कि पंजाब सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल है