फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए एक ऐसी ट्रेन, जो सिर्फ ड्राइवर और गार्ड के साथ बॉर्डर से दौड़ी...

Tue, 09 May 2017 09:57 AM IST
रमेश शुक्ला ‘सफर’/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
बिना सवारी के दौड़ी अटारी जबलपुर स्पेशल ट्रेन
एक ओर ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं, दूसरी ओर एक ऐसी ट्रेन बॉर्डर से दौड़ती हुई नजर आई जिसमें सिर्फ ड्राइवर और एक गार्ड था। आखिर क्यों...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
बिना सवारी के दौड़ी अटारी जबलपुर स्पेशल ट्रेन
रविवार को यह ट्रेन जब अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन अटारी पर पहुंची तो हर किसी के दिमाग के यह सवाल उठा। यह ट्रेन अटारी से अमृतसर तक बिना किसी मुसाफिर के आई, 27 किलोमीटर की दूरी तय करके। इस ट्रेन में सिर्फ ड्राइवर और गार्ड थे, कोई मुसाफिर नहीं था। इस ट्रेन की स्लीपर टिकट 30 रुपये और जरनल टिकट 10 रुपयों की है। ट्रेन में एसी सेकेंड का एक, एसी थर्ड के दो, स्लीपर के सात और जनरल के चार डिब्बे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
बिना सवारी के दौड़ी अटारी जबलपुर स्पेशल ट्रेन
बीते साल 2 अप्रैल से यह ट्रेन चल रही है और जबलपुर से अटारी का सफर 26 घंटे 30 मिनट में तय करती है, लेकिन इसे सवारी नहीं मिलती। क्योंकि टिकट बुक कराने के लिए अटारी पर रिजर्वेशन काउंटर ही नहीं बनाया गया है। स्टेशन के अधीक्षक एके गुप्ता बताते हैं कि काउंटर ही नहीं है तो मुसाफिर कहां से आएंगे। कई बार दो-चार टिकटें बिक जाते हैं, लेकिन रविवार को तो एक भी नहीं बिके।

4 of 7
अंतरराष्ट्रीय एयरकंडीशनर रेलवे स्टेशन अटारी
गुप्ता बताते हैं कि रिजर्वेशन अमृतसर से होती है, यहां से होने लगे तो मुसाफिर बढ़ें। ट्रेन तो शुरू कर दी गई, लेकिन रेलवे ने काउंटर बनाना उचित नहीं समझा। ऐसे में अगर अमृतसर से ही रिजर्वेशन कराना है तो लोग वहीं से बैठना पसंद करेंगे, अटारी तक आने की जहमत कौन उठाएगा। रेलवे को अंदाजा नहीं है कि इस ट्रेन के कारण उसे कितना घाटा उठाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

5 of 7
अंतरराष्ट्रीय एयरकंडीशनर रेलवे स्टेशन अटारी
सांसद श्वेत मलिक से जब इस बारे में बात की गई तो उनका कहना है कि ट्रेन के बारे में और अटारी पर काउंटर खोलने के बारे में वे रेल मंत्री सुरेश प्रभु से बात करेंगे। अगर अटारी से रिजर्वेशन नहीं मिलता तो वहां से चलाने का फायदा क्या है। छेहरटा रेलवे स्टेशन पर नए प्लेटफार्म बन रहे हैं, कोशिश रहेगी कि यह ट्रेन वहीं चलाई जाए।
विज्ञापन

6 of 7
अंतरराष्ट्रीय एयरकंडीशनर रेलवे स्टेशन अटारी
ट्रेन का नाम बदलने की जरूरत है। इस ट्रेन को रिट्रीट सेरेमनी के साथ जोड़कर स्पेशल पैकेज के साथ अगर चलाया जाए तो रिट्रीट सेरेमनी देखने आने वाले पर्यटकों को सुखद, सुलभ और सरल यात्रा मिल सकती है। साथ ही रेलवे को बिजनेस मिल सकेगा। मुसाफिरों को स्पेशल पैकेज देकर ट्रेन को ‘रिट्रीट सेरेमनी एक्सप्रेस’ का नाम दिया जा सकता है।
- लल्लू शुक्ल (ट्रिपल एस ट्रेवेल्स)
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अंतरराष्ट्रीय एयरकंडीशनर रेलवे स्टेशन अटारी
ट्रेन  का  टाइम टेबल
नाम--------------------समय----दिन
01707 जबलपुर-अटारी---9.15---मंगलवार, शनिवार
01708 अटारी-जबलपुर----2.45---बुधवार, रविवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें