एक अप्रैल 2018 से आपकी जिंदगी में बहुत कुछ बदल गया है। कई चीजें सस्ती हो गईं तो कई चीजें महंगी, 9 क्लिक करके यहां जान लीजिए।
विज्ञापन
2 of 9
alcohol
एक अप्रैल से हरियाणा में
हरियाणा में 1 अप्रैल से शराब भी होगी महंगी। देसी शराब 10 रुपये प्रति बोतल और अंग्रेजी शराब 10 से 20 रुपये प्रति बोतल महंगी होगी। आज से हरियाणा में जो भी शराब की बिक्री होगी, उसका बिल देना अनिवार्य होगा। गेहूं की खरीद शुरू होगी, सीएनजी गैस पर वैट 12.5 फीसद से कम होकर 6 फीसद रह गया है। ई-वे बिल एक अप्रैल से लागू हो जाएगा। वाहनों पर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए प्रीमियम की नई दरें लागू होंगी।
विज्ञापन
3 of 9
बिजली मिटर
एक अप्रैल से पंजाब में आएंगे ये बदलाव
पंजाब में 1 अप्रैल से देसी शराब के रेट 10 -30 रुपये प्रति बोतल कम हो जाएंगे। अंग्रेजी शराब के रेट 50 रुपये प्रति बोतल तक बढ़ जाएंगे। रेगुलेटर ने अभी नया टैरिफ प्लान घोषित नहीं किया है, पर वह एक अप्रैल से लागू होगा। पावरकॉम ने 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। 3-4 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। पंजाब में सभी आय करदाताओं पर एक अप्रैल से दो सौ रुपये प्रतिमाह प्रोफेशनल टैक्स लागू हो जएगा। ई-वे बिल जेनरेट करना जरूरी होगा। नए सत्र से पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 1-12 कक्षा के सभी विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें दी जाएंगी।
4 of 9
zxfg
इन चीजों के दाम बढ़े
कस्टम ड्यूटी बढ़ने से मोबाइल पार्ट्स, सिगरेट, लाइटर, स्मार्ट वॉच और टॉयलट पेपर महंगा हो गया। कस्टम ड्यूटी बढ़ने से टाटा मोटर्स, ऑडी समेत कई कार कंपनियों ने कई मॉडल की कार के दाम बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा सोना-चांदी, स्टोरेज वाली फल-सब्जी, परफ्यूम, सेंट, स्प्रे, सनस्क्रीन, रेशमी कपड़े, जूते-चप्पल, सिगरेट, सिगरेट लाइटर, पान मसाला, जर्दा, खैनी और सिगार भी महंगे हो गए हैं।
विज्ञापन
5 of 9
indian Railway
इन चीजों की कीमत घटी
बजट 2018 में सरकार ने ई-रेलवे टिकट पर सर्विस टैक्स घटा दिया है, जिसकी वजह से अप्रैल 2018 से ऑनलाइन टिकट बुकिंग सस्ती हो जाएगी। वहीं जिन सामानों पर आयात शुल्क घटा है, वे भी सस्ते हुए हैं। जैसे कच्चा काजू, सौर ऊर्जा वाली बैटरी और कान की मशीन, फिंगर स्कैनर, माइक्रो एटीएम, आरओ, मोबाइल चार्जर, देश में तैयार हीरे, टाइल्स, तैयार लेदर प्रॉडक्ट्स, नमक, जीवनरक्षक दवाएं, माचिस, एलईडी, एचआईवी की दवा, सिल्वर फॉइल, सीएनजी सिस्टम भी सस्ती हो जाएंगी।
विज्ञापन
6 of 9
income tax
टैक्स में कई बदलाव लागू
नए वित्त वर्ष में टैक्स संबंधी आठ बड़े बदलाव हुए हैं। 40 हजार का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलेगा, ट्रांसपोर्ट और मेडिकल अलाउंस खत्म होगा, आयकर पर चार फीसदी एजुकेशन सेस लगेगा, शेयर बाजार से होने वाली आय पर दस फीसदी टैक्स, एनपीएस पर लगने वाला टैक्स कम होगा। इसके अलावा स्वास्थ्य बीमा योजना पर ज्यादा छूट मिलेगी और वरिष्ठ नागरिकों की बैंक में जमा राशि से मिलने वाले 50 हजार तक के ब्याज पर टैक्स नहीं लगेगा। बुजुर्गों को गंभीर बीमारियों के इलाज में एक लाख तक की टैक्स छूट मिलेगी।
विज्ञापन
7 of 9
शेयर मार्केट
लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन देना होगा
जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं, उन्हें अप्रैल 2018 से शेयर बाजार, इक्विटी म्यूचुअल फंड में किए निवेश पर 1 साल में 1 लाख रुपए से ज्यादा का फायदा होने पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स देना होगा। एलएनजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) के लिए कम कीमत चुकानी होगी। बजट 2018 में इसे 2.5 फीसदी सस्ता कर दिया गया है।
8 of 9
e way bill
ई-वे बिल
ई-वे बिल लागू हो गया है। एक राज्य से दूसरे राज्य में सड़क, रेलवे, हवाई मार्ग से या पानी के जहाज से ले जाने पर पर 50,000 रुपए से अधिक मूल्य के वस्तुओं की ढुलाई के लिए ई-वे यानी इलेक्ट्रानिक वे बिल की जरूरत होगी। ट्रांसपोर्टर को जीएसटी से ई-वे बिल लेना होगा। हालांकि यह बिल व्यवस्था पहले भी टल चुकी है।
SBI में मिनिमम बैलेंस चार्ज कम लगेगा
एसबीआई ने बैंक खाते में मंथली बैलेंस न होने पर लगने वाला चार्ज को कम कर दिया गया है। शहरों में 50 रुपये की जगह 15 रुपये, अर्धशहरी क्षेत्र में 40 रुपये की जगह 12 रुपये और गांव में 40 रुपये की जगह 10 रुपये लगेगा।