रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब रेलवे यात्रियों के10 लाख रुपये के बीमा होंगे ओर वह भी महज एक रुपये के प्रीमियम पर। देखिए, पूरी खबर।
विज्ञापन
2 of 6
भारतीय रेलवे के यात्री
- फोटो : फाइल फोटो
रेलवे ने इस योजना का प्रारूप तैयार कर लिया है। ट्रेन यात्रा के दौरान यात्रियों से एक रुपये अतिरिक्त लेकर उनका यह बीमा किया जाएगा। यह बीमा होगा टिकट खरीदते समय और इसे लेना या नहीं लेना यात्रियों की मर्जी होगी। साधारण से लेकर सुपर फास्ट रेलगाड़ी के यात्री इस योजना से लाभान्वित हो सकेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
भारतीय रेलवे के यात्री
- फोटो : फाइल फोटो
देशभर के किसी भी रेलवे स्टेशन की विंडो से टिकट लेने या ऑनलाइन बुकिंग के दौरान आपसे एक रुपया में सफर बीमा के लिए विकल्प मांगा जाएगा। आपके टिकट और उस पर यात्रा के आधार पर ही बीमा किया जाएगा। इसकी पुष्टि भी आपकी टिकट पर अंकित होगी।
4 of 6
भारतीय रेलवे के यात्री
- फोटो : अमर उजाला
सफर की दूरी, रेलगाड़ी, श्रेणी व टिकट पर लागत को ध्यान में रखने के अलावा रेलयात्रा के दौरान किसी भी घटना के आधार पर बीमा का मानक तय होगा। बीमा पॉलिसी के तहत दुर्घटना में मौत के लिए अधिकतम राशि दस लाख तय की है। मामूली चोट या सामान्य घटना पर 50 हजार व उससे कम राशि भी हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
भारतीय रेलवे के यात्री
- फोटो : फाइल फोटो
आपकी मर्जी पर निर्भर होगा बीमा: अगर आप स्वीकार करते हैं तो उस एक रुपया से आपका यात्रा के दौरान बीमा कर दिया जाएगा। रेलवे की इस योजना का लाभ न उठाना चाहें तो ये आपकी मर्जी पर निर्भर रहेगा। यह राशि रेलवे की संरक्षा शुल्क से अलग है तथा यह रुपया खर्च करने का विकल्प आपके हाथ में रहेगा।
रेल दुर्घटनाओं में होने वाली आकस्मिक मौत और परिजनों को दी जाने वाली सहायतार्थ राशि का इससे कोई लेना-देना नहीं है। यात्रियों के सुरक्षित सफर के साथ सफर बीमा का लाभ कम राशि में यात्री को मिले, इसी मकसद से रेलवे यह योजना शुरू करने जा रहा है।
-तरुण जैन, प्रवक्ता, उत्तर-पश्चिम रेलवे, दिल्ली